>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Weather: ठंडी बयार से शहर में इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात Wednesday 10 January 2024 03:49 PM UTC+00 जोधपुर. कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार ठंडी उत्तरी हवाएं बह रही है। बीती रात हिमाचल प्रदेश में पहली बर्फबारी के बाद हवाएं और अधिक बर्फीली हो गई। इससे जोधपुर शहर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7.8 डिग्री पर आ गया जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले पांच जनवरी को जोधपुर में पारा 7.6 डिग्री पर पहुंच गया था। पिछले तीन दिनों से हवाएं 2 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है जिसकी वजह से धूप में भी कम्पकपी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा शुष्क सर्द मौसम बना रहेगा। सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम 52 फीसदी रही। तेज हवा और ऊपर से नमी युक्त वातावरण के कारण सर्दी का असर बढ़ गया। बीती रात भी ओंस गिरी थी। रात को सोकर सुबह उठे लोगाें के घर के बाहर रखे वाहन ओंस में भीग गए। खुले में रखा सामान भी नमीयुक्त हो गया। बाहर सूख रहे कपड़े भी गीले जैसे हो गए। दिन में चटख धूप के चलते कुछ आराम रहा लेकिन शाम ढलने के बाद हवाओं के फिर से प्रभावी होने से तेज सर्दी शुरू हो गई। गांवों में घना कोहरा, 10 फुट बाद दिखाई देना बंद दूध पीने के लिए उमड़ रहे लोग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
