>>: अब 3 साल की मासूम से पड़ोसी ने की हैवानियत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Minor Girl Raped : जैसलमेर के नजदीक पोकरण क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है । 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। बच्ची अपने माता-पिता को बेहोशी की हालत में झाडिय़ों में पड़ी मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उसके कमर के निचले हिस्से में गंभीर घाव बने हुए हैं। उधर देर रात आरोपी अपने गांव भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द इस मामले में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जांच कर रही नाचना थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित गांव में बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। माता-पिता किसी दूसरे व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर काम करते हैं। खेत में ही एक झोपड़ी बना रखी है, जिसमें पूरा परिवार रहता है। खेत के नजदीक वाले खेत में ही मध्य प्रदेश का रहने वाला संग्राम सिंह भी काम करता है। वह भी खेत पर मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें : दोस्त की बीवी का पहले बनाया Dirty Video, फिर करने लगा Rape और ये गंदा काम..

पुलिस ने बताया कि बच्ची, संग्राम सिंह को जानती थी। क्योंकि वह आए दिन बच्ची के माता-पिता से बातचीत भी करता था। कल दोपहर में वह उसे अपने साथ ले गया। बच्ची चुपचाप उसके साथ चली गई। शाम को जब माता-पिता ने बच्ची को तलाशा तो वह नहीं मिली। कुछ दूरी पर बच्ची के पड़े होने की जानकारी मिली तो पता चला वह बेहोशी की हालत में है। जब उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला बच्ची के साथ रेप किया गया है। उसके शरीर पर कई जगह नाखून गढ़ाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संग्राम सिंह के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला वह गायब है। शहर के बाहर जाने वाले तमाम रास्तों पर सर्च शुरू कर दिया गया। देर रात उसे पकड़ लिया गया। वह वापस मध्य प्रदेश भागने की फिराक में था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.