>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मेला मैदान की आधा बीघा जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा Tuesday 06 February 2024 04:26 PM UTC+00 शहर के मानासर क्षेत्र में स्थित श्री रामदेव पशु मेला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए होटल पर मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। नागौर आरआई हरीराम सारण ने बताया ओमप्रकाश भाटी ने मेला मैदान की भूमि खसरा नम्बर 40 पर अतिक्रमण कर पक्की दुकानें, टीन शेड, कमरा, टांका, चारदीवारी, झोपड़ी आदि का निर्माण कर 890 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर जिला कलक्टर की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमी को बेदखल करने के आदेश न्यायालय तहसीलदार नागौर ने दिए। जिस पर मंगलवार को अतिक्रमी के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद दस्ते की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया एवं अतिक्रमित भूमि का कब्जा राजहक में लिया गया। आरआर्ई सारण ने बताया कार्रवाई के दौरान नागौर तहसीलदार रामेश्वरलाल गढ़वाल, नागौर पटवारी बुधाराम जाजड़ा, ताऊसर पटवारी अर्जुनराम व राजस्व टीम मौजूद रही। वहीं कोतवाली थाने से हैड कांस्टेबल महावीर के साथ पुलिस जाब्ता एवं नगर परिषद से मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौजूद रहा। कार्रवाई की शहर में तारीफ |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
