>>: वन मंत्री ने किया सज्जनगढ़ का बायोलोजिकल पार्क

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर. प्रदेश के वनमंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया और बायोलोजिकल पार्क में स्थित एनक्लोजर एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। मंत्री शर्मा टाईगर, स्लोथ-बीयर, लॉयन को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने निर्माणाधीन रेप्टाइल सेक्शन कार्य का भी अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को बायो पार्क की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक एस.आर.वी.मूर्थी व वन संरक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे। वन मंत्री ने लव कुश वाटिका माछला मगरा का भी निरीक्षण किया गया, जहां कचनार एवं जामुन का पौधा रोपण कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने चबूतरा निर्माण, लक्ष्मण झूला, किड्स प्ले जोन आदि कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित
उदयपुर. राज्य में 18 से 35 वर्ष के स्नातक युवा उद्यमियों/उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं षिक्षित युवा बेरोजगारों को अपना नवीन उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ''मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना'' में आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि योजना में नवीन उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) प्रारंभ करने के लिए 18 से 35 वर्ष तक की आयु के षिक्षित युवा उद्यमियों को अधिकतम एक करोड़ रूपये तक की ऋण राषि परब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी अनुदान देय होगा। आवेदन की पात्रता की शर्तों के अनुसार राजस्थान के मूल निवासी न्यूनतम स्नातक स्तर के युवा पात्र होंगे। आवेदक को आवेदन पत्र के जन-आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साईज फोटो, स्व-प्रमाणित परियेजना रिपोर्ट, जन्म तिथि प्रमाण पत्र हेतु 10वीं की अंकतालिका प्रमाण पत्र की छायाप्रति, स्नातक की अंकतालिका की छायाप्रति व मूल निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति लगानी होगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.