>>: झुंझुनूं में किसे कहां एसडीएम लगाया, यहां देखें पूरी लिस्ट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Ras list jhunjhunu


राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर अनेक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें खाली चल रहे पद पर नरेंद्र कुमार थोरी को एडीएम पद पर लगाया गया है। थोरी इससे पहले भी झुंझुनूं में वर्ष 2018 में लगभग दो माह तक एडीएम रह चुके। जिले की कलक्टर पद पर महिला आईएएस चिन्मयी गोपाल कार्यरत है। अब मंडावा में
सुप्रिया कालेर, सूरजगढ़ में सुमन सोनल, झुंझुनूं में डॉ सरिता शर्मा को एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। पड़ौसी उपखंड खेतड़ी में वर्षा शर्मा व उदयपुरवाटी में मोनिका सामोर को एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार हवाई सिंह यादव को नवलगढ़ में सहायक कलक्टर के पद पर लगाया गया है। नवलगढ़ में उपखंड अधिकारी रही सुमन सोनम को सूरजगढ़ में एसडीएम लगाया है। झुंझुनूं में सहायक कलक्टर रही प्रतिभा डोटासरा को लोक सेवाएं एवं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग चूरू में सहायक निदेशक पद पर लगाया गया है। दिलीप सिंह को नीमकाथाना से मलसीसर में एसडीएम लगाया है। वहीं मलसीसर एसडीएम राजेश सुवालका को उपखंड अधिकारी रेल मगरा के पद पर लगाया गया है । वहीं सुप्रिया कालेर को अब लाडनू से उपखंड अधिकारी मंडावा के पद पर लगाया है। मोजमाबाद के एसडीएम हेमंत कुमार को बुहाना में एसडीएम के पद पर लगाया है। डॉक्टर सरिता शर्मा को उपखंड अधिकारी झुंझुनूं के पद पर लगाया है। वहीं झुंझुनूं एसडीएम कविता गोदारा को बीकानेर उत्तर में एसडीएम लगाया है। उदयपुरवाटी के एसडीएम कल्पित शिवरान को उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ में लगाया है। मंडावा के एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया को उपखंड अधिकारी छत्तरगढ़ बीकानेर लगाया गया है। खेतडी एसडीएम जयसिंह को नवलगढ़ एसडीएम लगाया है। श्रीमाधोपुर एसडीएम दिलीप सिंह को मलसीसर लगाया है। नवलगढ़ एसडीएम लखाराम को मूंडवा लगाया है। सूरजगढ़ एसडीएम दयानंद रूयल को केकडी एसडीएम लगाया है। वर्षा शर्मा को एसडीएम खेतड़ी लगाया है। मोनिका सामोर को एसडीएम उदयपुरवाटी लगाया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.