>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिल में मिलेगी राहत! Thursday 15 February 2024 04:52 AM UTC+00 जयपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहीं बिजली कंपनियों और उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। बिजली कंपनियों को रेलवे से 783 करोड़ रुपए मिलेंगे। अपीलीय न्यायाधिकरण ने जयपुर डिस्कॉम के पक्ष में फैसला देते हुए रेलवे को अतिरिक्त सरचार्ज व क्रॉस सब्सिडी की मोटी राशि चुकाने के आदेश दिए हैं।
रेलवे के सारे दावे खारिज
न्यायाधिकरण ने रेलवे के उस दावे को नहीं माना, जिसमें उन्होंने स्वयं को डीम्ड लाइसेंसी मानते हुए सरचार्ज व सब्सिडी देने की बाध्यता से अलग कर दिया था।
ऐसे होगा फायदा
खास बात यह है कि रेलवे से यह राशि मिलने पर बिजली कंपनियों के घाटे में कमी आएगी और इसका सीधा असर बिजली बिल पर भी पड़ने की संभावना है। अब ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम को इस दिशा में मैकेनिज्म तैयार करना है। डिस्कॉम इस आदेश के आधार पर एक-दो दिन में ही रेलवे को नोटिस भेजेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली बैठकों में ऊर्जा विभाग व बिजली कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वे न्यायालय मामले में प्रभावी पैरवी करें। इस गणित से निकले करोड़ों रुपए
इस तरह समझें
इन राज्यों की बिजली कंपनियों की याचिका को भी किया शामिल-पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी -झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम -रत्नागिरी गैस एण्ड पावर प्रा. लि. -उत्तरप्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि. -मध्प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी यह भी पढ़ें : आरोपी का 4 बार हुआ चालान, पुलिस ने क्यों छोड़ा ? कोमा में गए युवक के लिए दोस्तों ने चलाया कैंपेन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
