>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
सरकार का निर्णय...नए जिले ही कराएंगे बोर्ड परीक्षा Tuesday 13 February 2024 06:30 AM UTC+00 माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नवगठित जिले इस बार खुद ही बोर्ड परीक्षा कराएंगे। अलवर जिले के पास केवल पेपर व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी नेकीराम ने बताया कि 23 व 24 फरवरी को बोर्ड के पेपर अलवर पहुंचेंगे। 25 फरवरी को पेपरों का बटवारा होगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी जिलों के पास होगी। उसी के मुताबिक उड़नदस्ते बनाए जाएंगे। अलवर जिले के पास अतिरिक्त उड़नदस्ते बनाने की जिम्मेदारी भी आ सकती है। तीनों जिले में कक्षा 10 व 12 की परीक्षा के लिए 514 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूल शामिल हैं। केन्द्र पर जाने के लिए विद्यार्थियों को कोई रेलवे फाटक और हाइवे क्रॉस नहीं करना होगा।परीक्षा के लिए अलवर में 365, कोटपूतली-बहरोड़ में 152 (141 सरकारी स्कूल व 11 गैर सरकारी स्कूल ), खैरथल- तिजारा में 97 (सरकारी स्कूलों में 93 व गैर सरकारी स्कूलों में 4 ) केन्द्र बनाए गए हैं।
|
अब तक नहीं लग पाई बायोमेट्रिक मशीनें, रजिस्ट्रर में कर रहे हाजिरी Tuesday 13 February 2024 06:41 AM UTC+00 जिले में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हाजिरी होनी थी। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी किए, लेकिन अब यह पहल केवल कागजों में दबकर रह गई है। इस व्यवस्था से पता लगता कि कौन-कितने बजे कार्यालय में प्रवेश करता है और कब कार्यालय से निकलता है। अलवर जिले में सरकारी स्कूलों की संख्या 2782 और सरकारी सरकारी महाविद्यालयों की संख्या 200 है। स्कूलों के साथ ही महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रावधान किया गया। बताया जाता है कि शिक्षक, स्कूल, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का पहुंचने का कोई समय निश्चित नहीं हो रहा है। मशीन लगने पर सभी को समय पर आना होगा। विद्यार्थियों के लिए 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य: स्कूल-कॉलेजों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी रजिस्ट्ररों में दर्ज की जा रही है। इसमें पारदर्शिता नहीं रह गई है। मशीनें लगे तो सभी स्थितियां सामने आ जाएंगी। इस पर जोर सरकार दे रही है लेकिन शिक्षण संस्थान आगे नहीं बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी हाजिरी होना अनिवार्य है। ऐसे में मशीन से हाजिरी लगेगी तो इससे तमाम छात्र परीक्षा से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि कॉलेज आदि में छात्र नहीं पहुंच पाते। मशीन लगाने का कई बार उठाया मुद्दा डॉ. अशोक आर्य, प्राचार्य, कला कॉलेज। महाविद्यालय में स्कॉलरशिप लेने वाले विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हाजिरी की जा रही है। अभी स्टॉफ के लिए मशीन नहीं हैं। - डॉ. गोपी चंद पालीवाल, प्राचार्य, राजर्षि कॉलेज, अलवर। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी शाला दर्पण के माध्यम से की जा रही है। शिक्षक व छात्र स्कूल में आते हैं तो उनकी हाजिरी भरी जाती है। रामेश्वर दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अलवर। |
गहराने लगा पेयजल संकट, गर्मी शुरू होने से पहले ही सूख रहे कंठ Tuesday 13 February 2024 06:48 AM UTC+00 शहर में गर्मी आने से पहले ही पेयजल समस्या गहराने लगी है। अभी फरवरी में ही शहर के लगभग सभी पुराने मोहल्लों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। जलदाय विभाग के अनुसार शहर की आबादी करीब 4 लाख 15 हजार 579 है। वहीं, एनसीआर के नियमों के अनुसार शहर में रोजाना करीब 561 लाख लीटर पानी की जरुरत है। जबकि वर्तमान में आमजन को रोजाना 261 लाख लीटर पानी कम मिल रहा है। यानि 300 लाख लीटर पानी की ही सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में आगामी दिनों में तेज गर्मी पड़ने पर शहर में भीषण जल संकट की िस्थति पैदा हो सकती है। एकांतर सप्लाई फिर भी पेयजल किल्लत: शहर में जलदाय विभाग के 326 ट्यूबवेल: अभी 12 टैंकर से करीब 90 फेरे कर रहे: इन क्षेत्रों में पेयजल संकट अधिक: इनका कहना: |
अलवर जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, यहां मिलेगा फायदा Tuesday 13 February 2024 06:49 AM UTC+00 केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं के साथ अलवर जिले में बनने वाले तीन रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे। |
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 14 व 15 को यहां होंगे आयोजित Tuesday 13 February 2024 07:05 AM UTC+00 विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत 14 एवं 15 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे। नगर निगम के आयुक्त एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के नोडल अधिकारी मनीष कुमार फौजदार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत 14 फरवरी को दोपहर पूर्व आईटीआई कॉलेज मोती नगर व दोपहर पश्चात भांड बस्ती पीएनबी बैंक के पास साइड रोड पर तथा 15 फरवरी को दोपहर पूर्व वार्ड नं. 61 तिजारा पुलिया से रेलवे अण्डरपास वाले रोड पर खाली मैदान में व दोपहर पश्चात कंपनी गार्डन के अंदर प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर कैंप आयोजित होंगे। |
विवि की लापरवाही: हिंदी की परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों के पेपर देखते ही उड़े होश Tuesday 13 February 2024 07:18 PM UTC+00 राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। ङ्क्षहदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम का पेपर थमा दिए गए। ये मामला विश्वविद्यालय तक पहुंचा तो कई लोग कठघरे में आ गए। दोबारा हो सकती है परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के दौरान चूक हुई है। अगर विद्यार्थी लिखित में विश्वविद्यालय को शिकायत देते हैं तो ङ्क्षहदी माध्यम वाले विद्यार्थियों की परीक्षा दोबारा हो सकती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





