>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
भगवान के दर्शन के लिए जरूरी मन की आंख, 2 साल की बेटी के साथ नेत्रहीन दंपती यूपी से दर्शन करने आए खाटूश्यामजी Tuesday 13 February 2024 05:40 AM UTC+00 Khatushyam Mandir Closed On 15th Feb: कहते है अगर श्रद्धा सच्ची हो तो भगवान के दर्शन के लिए बाहरी आंखें नहीं अपितु मन की आंखे ही बहुत है। ऐसा ही एक वाकया खाटू श्याम धणी के मंदिर में देखने को मिला, जहां एक नेत्रहीन दंपती अपनी दो साल की बेटी के साथ श्याम दरस को आया। नेत्रहीन होने के कारण दंपती दिव्यांग कतार से पहली लाइन में दर्शन में आए, जहां उन्होंने पहले श्याम बाबा को गुलाब का फूल अर्पित किया फिर चौखट पर शीश नवाया। नेत्रहीन विनोद ने पत्रिका को बताया कि वह बरेली (यूपी) का रहने वाला है। काफी समय से उसे श्याम बाबा के दर्शन की इच्छा थी। इसलिए सोमवार को वह अपनी पत्नी मनीषा और अपनी दो साल की बेटी परिणीता के साथ खाटू आया जहां लखदातार के दर्शन कर मन मेें जो सुकूं मिला है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उसने बताया कि मैंने बाबा से देश का कल्याण और परिवार में खुशहाली की कामना की है। अच्छी दर्शन व्यवस्था के लिए विनोद ने कमेटी को धन्यवाद भी दिया। उसने बताया कि वह ट्रेन में मोबाइल ऐससरीज बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाता हूं। गौरतलब है कि देशभर से रोजाना अनेक दिव्यांग लखदातार के दर्शन कर रहे हैं। |
11 साल से वेतन विसंगति बनी शिक्षकों की परेशानी, अब निदेशालय ने बढ़ाई गफलत Tuesday 13 February 2024 06:51 AM UTC+00 शिक्षा निदेशालय के एक आदेश ने 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों में गफलत पैदा कर दी है। दरअसल कोर्ट के एक आदेश की पालना में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलों से उन शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है जो कनिष्ठ से कम वेतन पा रहे हैं। जबकि हकीकत में 2013 में फिक्सेशन के बाद प्रदेश में ऐसे मामलों की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है। पर इस बीच 11 साल से वेतन विसंगति दूर करने का इंतजार कर रहे 2008 में नियुक्त 50 हजार से ज्यादा प्रबोधकों व थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने इसे छठे वेतन आयोग की विसंगति दूर करने से जोडकऱ देखना शुरू कर दिया है। ऐसे में बहुत से शिक्षकों में इसे लेकर पसोपेश बढ़ गई है। यूं समझे पूरा मामला 2006 से लाभ नहीं इनका कहना है: विनोद पूनियाँ जिलाध्यक्ष |
VIDEO: वेब सीरीज देख पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, यूं खुला राज Tuesday 13 February 2024 01:32 PM UTC+00 राजस्थान के सीकर जिले के धोद कस्बे के सिहोट बड़ी गांव में 15 दिन पहले हुई शिवशिंहपुरा निवासी रामधन मीणा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रामधन की हत्या उसकी ही पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी सुरेश मीणा उर्फ कालू के साथ मिलकर की थी। जिसकी योजना क्राइम वेब सीरीज देखकर बनाई गई थी। हत्या के बाद पूजा ने सुरेश से शादी का वादा भी किया था। जिसके झांसे में आकर ही सुरेश ने रात को खेत का गेट बंद करते समय लाठी से हमला कर रामधन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ कालू उर्फ नानू (35) पुत्र सांवरमल मीणा व पूजा (27) दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी परिस देशमुख अनिल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मामले में जांच अभी जारी है। ये था मामला रुपए नहीं देने से परेशानी थी पूजा, एक साल से था प्रेम संबंध
प्रेमी को बचाने का करती रही प्रयास कड़ी मशक्कत: पुलिस ने कई गांवों के युवकों के लिए जूतों के नाप क्राइम वेब सीरीज से बनाई योजना, पहले दिन कांपे पांव |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


