>>: Digest for February 15, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

शहर के आगामी विकास की संभावनाओं एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर नगरपालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर मुकेश मित्तल टीम के साथ मौजूद रहे। जिसमें प्लान के पूर्व प्रारूप को अन्तिम रूप प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से चर्चा कर सुझाव मांगे। शहर के आगामी विकास की संभावनाओं के चलते मास्टर प्लान 2045 मानचित्र में प्रस्तावित नगरीय योग्य क्षेत्र में ऊंचा व हनुमाननगर को रखा है।

बैठक में जिला नगर नियोजक धनरेश रूणवाल ,सहायक नगर नियोजक प्रथम रूपाराम चौधरी, सहायक नगर नियोजक द्वितीय लेखराज सैनी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश वर्मा उपस्थित हुए। बैठक में शहर के संभावित प्लान पर चर्चा की और पूर्व में रही कमियों समेत कई ङ्क्षबदुओं पर विचार किया। प्लान पर आमजन से सुझाव लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा। शहर का यह प्लान आगामी 20 वर्षों को लेकर तैयार होना है। बैठक में पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन, उपाध्यक्ष सौरभ ङ्क्षजदल, पार्षद भीमराज जैन ,विनोद, रामनिवास आदि उपस्थित थे।

विकास के लिए 61.57 करोड़ का बजट पारित

नगर पालिका की साधारण सभा विधायक हरीश चन्द्र मीना की मौजूदगी एवं पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का 61.57 करोड का बजट बहुमत से पारित किया गया। पालिका सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट अनुमोदन विचार-विमर्श का प्रस्ताव रखा।

सदस्यों ने प्रस्तावानुसार वर्ष 2023-24 पूर्व स्वीकृत बजट 6037.04 लाख को संशोधित तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6156.95 लाख का बजट बहुमत से पारित किया। बैठक में उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय आशीष खण्डेलवाल, कनिष्ठ अभियन्ता चन्द्रप्रकाश चौधरी, पार्षद उपस्थित थे।

बजट बैठक का जताया विरोध

नगरपालिका की सोमवार को बजट बैठक को मात्र दो मिनट में बिना चर्चा समाप्त करने का भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया है। भाजपा पार्षद छाया चौधरी व संजय ङ्क्षसहल ने मुख्यमंत्री के नाम ईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका के कांग्रेस चेयरमैन ने अलोकतांत्रिक तरीके से बजट बैठक बिना चर्चा के दो मिनट में समाप्त कर दी।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा व टीम ने पीपलू के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय से टीम ने उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए। अचानक से रजिस्टर जब्त करने पहुंची टीम से कार्यालयों में हडकंप मच गया।

कर्मचारी भागते-दौड़ते रजिस्टर में हस्ताक्षर करते नजर आए। रजिस्टर जब्त किए जाने के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा पीपलू उपखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार को कई निर्देश दिए। पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर विकास अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा, तहसीलदार इंद्रजीतङ्क्षसह चौहान, कार्यवाहक विकास अधिकारी रामदयाल विजय आदि मौजूद रहे।


जिला कलक्ट्रेट टीम के उपखंड मुख्यालय पीपलू के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण में 83 राजपत्रित एवं अराजपत्रित कार्मिकों में से 19 अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सोहेला में की जनसुनवाई

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सोहेला राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की। इसमें ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन आदि योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर शिकायत की। सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।

जिला कलक्टर ने सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह में हल कराए जाने के लिए कहा। इस दौरान सरपंच शांति देवी बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी रामफूल गुर्जर, पटवारी नरेन्द्र चंदेल, ग्राम प्रतिहारी हरिओम चौबदार आदि मौजूद रहे।

उपखंड क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़े। इस उद्देश्य से गत सरकार ने पीपलू में वर्ष 2019 में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोला लेकिन चार साल बीतने के बाद भी वर्तमान में यहां के हालात पांचवी की स्कूल जैसे बने हुए हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि महाविद्यालय में कुल 22 पद स्वीकृत है। इनमें से 12 पद रिक्त तथा 4 कार्मिक डेपुटेशन पर लगे हुए हैं।

भूगोल, राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याताओं के डेपुटेशन पर होने तथा अंग्रेजी, गृहविज्ञान के व्याख्याताओं के पद रिक्त होने से छात्राओं को प्राइवेट (स्वयंपाठी) की तर्ज पर ही पढऩा पड़ रहा है। महाविद्यालय का भवन का कार्य भी मंथर गति से चलने के चलते मात्र दो कमरों में महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

वन वीक सीरिज से करनी पढ़ रही पढ़ाई

भूगोल, राजनीति विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के व्याख्याताओं ने अपने घर के पास रहने के फेर में गत सरकार के समय मंत्री, विधायकों और आला अधिकारियों की डिजायर से डेपुटेशन करवा रखा था। इसके चलते छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा शिवानी, प्रतिभा, खनक, गुड्डी, मनीषा, सुशीला, प्रीती आदि ने बताया कि व्याख्याताओं के नहीं होने से उन्हें स्वयं के स्तर पर एवं वनवीक सीरिज आदि के आधार पर अध्ययन कर परीक्षा देनी पड़ रही है। जबकि महाविद्यालय में 350 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत है।

यह है डेपुटेशन पर

महाविद्यालय में 250 से अधिक छात्राएं भूगोल विषय की है। ऐसे में यहां कार्यरत भूगोल व्याख्याता डॉ. एस. के. सैनी को 30 अगस्त 2022 से राजकीय महाविद्यालय बस्सी में डेपुटेशन पर लगे हुए है। वहीं राजनीति विज्ञान व्याख्याता डॉ. मंजुलता शर्मा को 7 अक्टूबर 2022 से कार्यव्यवस्थार्थ राजकीय कन्या महाविद्यालय चाकसू में लगी हुई है। जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। वहीं वरिष्ठ सहायक विजय मीणा 29 दिसंबर 2020 से जामड़ोली महाविद्यालय, निजी सहायक द्वितीय निर्मल ठठेरा आयुक्तालय में डेपुटेशन पर लगे हुए हैं। डेपुटेशन पर होने से वेतन पीपलू महाविद्यालय से ही आहरित कर रहे हैं।

चोरी व लूट गैंग का खुलासा: कई जिलों में की वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार
जिले में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी व लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें एक लूट गैंग के दो आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दूसरी गैंग ने जिले में तीन वारदात की है। आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के 5 जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक लूट गैंग का भी खुलासा किया है। इस गैंग ने प्रदेश के कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि लूट गैंग के आरोपी सीतारामपुरा कॉलोनी थाना देवली निवासी राजेश पुत्र बजरंगलाल मीणा तथा उसका साथी घटियाली थाना सावर जिला अजमेर निवासी लोकेश पुत्र बाबूलाल मीणा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों बमोर रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रही महिला के नाक से नथ लूट की वारदात की थी। इसके अलावा उन्होंने पूछताछ में शाहपुरा भीलवाड़ा में भी नथ लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लोकेश के खिलाफ केकड़ी, देवली, निवाई, मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, मेहंदवास तथा शाहपुरा में लूट के 10 मामले दर्ज है।

वहीं आरोपी राजेश के खिलाफ केकड़ी, देवली, घाड़, मेहंदवास, दूनी, टोडारायसिंह, निवाई, मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, मेहंदवास तथा शाहपुरा में कुल 18 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


गनीमत रही कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग नहीं की। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें कांस्टेबल राजेश के चोट आई है।


दर्जनभर वारदातों का खुलासा


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में एटीएम लूटने, जवाहारात की दुकान में नकबजनी, चोरी व लूट की दर्जनभर वारदातों का खुलासा है। इसमें मुख्य सरगना छोटा मौजा झिराना निवासी सूरज सैनी पुत्र किशनलाल, बोरखंडी थाना पीपलू निवासी हेमराज उर्फ मनराज मोग्या पुत्र श्योजी तथा गोपालपुरा थाना दत्तवास निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र रामअवतार को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

इसमें सरगना सूरज सैनी को पुलिस ने 5000 किलोमीटर पीछा कर अगरतला से पकड़ा है। आरोपियों ने गत 5 जनवरी की रात पीपलू के मुख्य बाजार में आभूषण की दुकान में नकबजनी, 13 दिसम्बर 2023 की रात नानेर में बैक ऑफ बडौदा बैक के ताले व स्ट्रोंग रूम की दीवार तोडकऱ तिजोरी ले गए थे। गत 8 जनवरी की रात को मेंहन्दवास के बावड़ी में बैक ऑफ बडौदा के एटीएम को गैस कटर से काटकर ले जाने तथा 25 दिसम्बर 2023 की रात को बमोर में नकबजनी की वारदात की थी।


उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज सैनी के खिलाफ पीपलू थाने में एक, हेमराज मोग्या के खिलाफ पीपलू में दो, कोतवाली थाने में एक तथा बाबूलाल गुर्जर के खिलाफ चाकसू जिला जयपुर में विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज हैं।

टीम का किया गठन


पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि लगातार बैंक लूट, नथ लूट, नकबजनी व एटीएम तोडऩे तथा दुकान में चोरी जैसी घटनाएं हो रही थी।


वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, पीपलू उपाधीक्षक इन्दू लोदी, पीपलू थाना प्रभारी जयमल, थाना प्रभारी थाना मेहन्दवास बुद्धाराम, थाना प्रभारी पुरानी टोंक उदयवीर सिंह के निर्देशन में जिला साइबर सैल से राजेश गुर्जर तथा राजेश शर्मा समेत अन्य की टीम का गठन किया गया।

टोंक। पुलिस गश्त से बचकर तेज गति से दौड़ रही बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मंगलवार रात उनियारा थाने के बाजोलिया नहर पर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने बुधवार सुबह उनियारा थाने का घेराव कर दिया। इस पर पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने सहायक उप निरीक्षक रतनलाल मीणा, कांस्टेबल रतिराम तथा कांस्टेबल चालक मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा ने बताया कि मृतका बाजोलिया निवासी मोना (35) पत्नी कीर्तिकुमार जांगिड़ है। पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे मोना पत्नी कीर्ति कुमार अपने जीजा महावीर जांगिड़ के साथ बाइक पर ढिकोलिया में आयोजित विवाह से बाजोलिया की ओर जा रहे थे।

दूसरी तरफ उनियारा थाने की पुलिस टीम उनियारा से ढिकोलिया गांव के बीच कार में गश्त कर रही थी। उन्हें बनेठा के समीप बनास नदी से बजरी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बाजोलिया मार्ग पर जाती दिखी। ऐसे में पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस की ओर से 7 किलोमीटर दूर बाजोलिया नहर तक पीछा करने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घुमाने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। वहीं मोना के ऊपर से ट्रॉली गुजर गई। जबकि महावीर सडक़ किनारे गिर गया।

इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। उसके पीछे पुलिस की कार भी तेज गति से चली गई। लेकिन पुलिस टीम ने घायल मोना और महावीर की सुध नहीं ली। ऐसे में महावीर ने मोना को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बुधवार सुबह थाने के बाहर प्रदर्शन कर कई मांग रखी। इस पर एएसआई समेत दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है।

इनका कहना है
पुलिस की ओर से लगातार बजरी के अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रात को टीम बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी। लेकिन पुलिस टीम को हादसे में घायल को पहले अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। इसी वजह से एक एएसआई और दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। अब उनसे जवाब लिया जाएगा कि उन्होंने घायल को अस्पताल क्यों नहीं भर्ती कराया।
रोहित मीणा, पुलिस उपाधीक्षक उनियारा

बजरी भरी ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
जिले में बजरी का अवैध रूप से खनन व परिवहन पर यूं तो पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन उनियारा में हुए हादसे में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकडऩे के लिए मानवता ही छोड़ दी। इस का नतीजा यह हुआ कि टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला की मौत हो गई।


पुलिस गश्त से बचकर तेज गति से दौड़ रही बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मंगलवार रात बाजोलिया नहर पर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने बुधवार सुबह उनियारा थाने का घेराव कर दिया।

इस पर पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने सहायक उप निरीक्षक रतनलाल मीणा, कांस्टेबल रतिराम तथा कांस्टेबल चालक मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा ने बताया कि मृृतका बाजोलिया निवासी मोना (35) पत्नी कीर्तिकुमार जांगिड़ है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ढिकोलिया गांव में विवाह समारोह था। जहां से रात करीब साढ़े 9 बजे मोना पत्नी कीर्ति कुमार अपने जीजा महावीर जांगिड़ के साथ बाइक पर ढिकोलिया से बाजोलिया की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर महावीर जांगिड़ व उसकी पत्नी सीता देवी उनके पीछे आ रहे थे।


तभी बाजोरिया नहर पर बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महावीर एक तरफ गिर गया तथा मोना के ऊपर से टै्रक्टर-ट्रॉली गुजर गई। इसमें महावीर के भी मामूली चोट आई आई है। बाद में उन्होंने ही घायल मोना को उठाया और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


उनियारा पुलिस थाने की मोबाइल टीम बजरी भरे वाहनों को पकडऩे के लिए गश्त कर रही थी। ऐसे में पुलिस को देखकर बजरी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक तेज गति से दौड़ाते हुए गुजरे। इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे लेते समय पीछे आ रही बाइक पर सवार मोना पत्नी कीर्ति जांगिड़ कुचल गई।


इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। महावीर ने बताया कि मोना वहीं सडक़ पर पड़ी थी और पीछे से पुलिस का वाहन भी गुजर गया। लेकिन किसी ने उसे नहीं सम्भाला। अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया। ऐसे में वे स्वयं ही उसे जैसे-तैसे कर अस्पताल लेकर आए।

अधिकारियों ने की समझाइश


पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीण व उनियारा थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा ने समीप के थानों से जाप्ता बुलाया। वहीं लोगों से भी समझाइश की। लेकिन परिवारजन एवं ग्रामीण संतुष्ट नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने उनियारा थाने के बाहर मुख्य सडक़ को रोक दिया एवं नारेबाजी करने लग गए।

बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी व उनियारा उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा वहां पहुंचे और लोगों से बात की। लोगों की मांग पर सहायक उप निरीक्षक रतनलाल मीणा, कांस्टेबल रतिराम तथा कांस्टेबल चालक मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। मृतका के पति की ओर से मामला दर्ज कर लिया।


प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता सचितानंद शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बढ़ाया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौत, कैलाश चौधरी, राजेश शर्मा, सत्यनारायण जांगिड़, मुकुट बिहारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना ने पुलिस अधिकारियों के सामने उचित मांग रखते हुए मामले को शांत करवाया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.