>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
कार घर के बाहर खड़ी, 150 किमी दूर प्लाजा पर कट गया टोल Friday 16 February 2024 08:31 AM UTC+00
ठगी के नित नए तरीके सामने आ रहे है। ओटीपी बताने पर तो कईयों के साथ साइबर ठगों ने वारदातों को अंजाम दिया है। अब ऐसे तरीकों से ठगा जा रहा है, जिस पर व्यक्ति को कुछ समझ ही नहीं आता है। ऐसी ही एक मामला बाड़मेर शहर में एक वाहन मालिक के साथ सामने आया है। घर के सामने खड़ी कार का करीब 150 किमी दूर एनएचएआई प्लाजा पर टोल कट गया। बाड़मेर शहर में जोशियों की प्रोल के पास रहने वाले कार मालिक रामकुमार जोशी को 14 फरवरी को दोपहर में एसएमएस आया कि बालोतरा-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोली प्लाजा पर 80 रुपए टोल काटा गया। मैसेज देखकर वाहन मालिक के होश उड़ गए। आनन-फानन में घर के बाहर जाकर देखा कि कहीं गाड़ी चोरी तो नहीं हो गई। कार उनके घर के सामने खड़ी थी और दूसरी तरफ उनके फोन में टोल कटने का मैसेज भी दिख रहा था। एनएचएआई के साथ निजी बैंक को शिकायत वाहन मालिक ने एनएचएआई टोल फ्री नम्बर पर शिकायत के लिए फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि प्लाजा से नहीं हुआ है। जिस बैंक से फास्टैग जारी हुआ है, वहां पर शिकायत करें। उन्होंने बैंक को भी इस संबंध में शिकायत भेजने के साथ मैसेज भी भेजा है। साथ ही बताया कि उनके घर के आगे कार खड़ी है और 150 किमी दूर प्लाजा पर टोल कट जाना बड़ा गंभीर मामला है। इसकी पूरी जांच करवाई जाए। |
261 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार और चार तस्कर फरार Friday 16 February 2024 03:54 PM UTC+00
अवैध मादक पदार्थों व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार फरार हो गए। टीम ने डोडा पोस्त तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की। बालोतरा ,बाड़मेर जिले में सप्लाई करनी थी |
झारखंड से लाए डोडा-पोस्त, पुलिस को मिली भनक, चार तस्कर फरार,एक गिरफ्तार Friday 16 February 2024 07:04 PM UTC+00 अवैध मादक पदार्थाें व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने कार्रवाई की। एक ट्रक, ट्रेक्टर टोली सहित 261 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा, पुलिस उप अधीक्षक वृत सिवाना हरजीराम चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम बालोतरा , सिणधरी थानाधिकारी पदमाराम मय पुलिस टीम ने सिणधरी पुलिस थाना के घांची़ड़ा में कार्रवाई की। एक ट्रक, एक ट्रैक्टर को कब्जा में लेकर कुल 261 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। डोडा पोस्त के तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम जाट निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा ट्रक में झारखण्ड से पहुंचा डोडा पोस्त -पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद अवैध डोडा पोस्त झारखण्ड राज्य से लेकर आया था। बालोतरा ,बाडमेर जिले में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपी मानाराम से पुलिस बरामद डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त व तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें: विधायक ने कहा- पहले जो हुआ सो हुआ, अब नहीं होगा ट्रक में माल लेकर ट्रैक्टरों से सप्लाई- पुलिस मुताबिक गुरुवार देर रात भूंका भगत सिंह घासीडा सरहद में ट्रक में लोड करके लाए गए अवैध डोडा पोस्त तस्करों ने लोकल स्तर पर सप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग किया। डीएसटी टीम ,पुलिस को भनक लगने पर वह मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो कार, ट्रैक्टर में इन्हें लोड कर सप्लाई कर रहे चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त किया। पीछा करके ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


