>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
JEE Main: एनटीए ने आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस मिलाने का बदला पैटर्न Wednesday 07 February 2024 02:21 PM UTC+00 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन-1 की आंसर की, रिकॉर्डेड रेस्पोंस और क्वेश्चन पेपर मंगलवार रात को जारी कर दिए गए। एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स की परेशानियां भी शुरू हो गई। समस्याएं बुधवार तक जारी रही। इसके चलते एनटीए ने रिकॉर्डेड रेस्पोंस, आंसर-की और क्वेश्चन पेपर के ऑप्शन ही हटा लिए। प्रोविजनल आंसर-की को चैलेंज करने के लिए 8 फरवरी, रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। इस सेशन का एनटीए स्कोर 12 फरवरी को जारी किया जाना प्रस्तावित है। एनटीए ने बीई-बीटेक एवं बीआर्क की 24 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य हुई सभी 11 शिफ्टों के रिकॉर्डेड रेस्पोंस जारी किए गए हैं। ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स एवं पेरेन्ट्स अपने प्रश्नों के उत्तरों का सही मिलान नहीं कर पा रहे हैं और इससे उन्हें एनटीए की आंसर-की एवं स्वयं के रिकॉर्डेड रेस्पोंस की प्रमाणिकता पर संशय बन गया है। जबकि गत वर्षों में विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रेस्पोंस के उत्तर को एवं प्रोविजनल आंसर-की में उत्तरों को ऑप्शन आईडी के रूप में दर्शाया जाता था, जिससे स्टूडेंट्स अपने उत्तरों को एनटीए के जारी किए गए आंसर-की से स्पष्ट मिलान कर अपने अंकों का अनुमान लगा लेता था, जबकि इस वर्ष न तो स्टूडेंट्स अपने उत्तर जांच कर पा रहा है और ना ही एनटीए की आंसर की पर विश्वास कर पा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
