>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News : भजनलाल सरकार की पहली राजनितिक नियुक्ति, BJP के इस 'दिग्गज' को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी Wednesday 07 February 2024 09:53 AM UTC+00 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने पहली राजनीतिक नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक ओंकार सिंह लखावत ( Onkar Singh Lakhawat ) को राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस सिलसिले में सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के शासन उप सचिव नवीन यादव की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं। शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला ?
![]()
कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकेलखावत भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे संगठन में प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर राज्यसभा सांसद तक रह चुके हैं। संघ पृष्टभूमि से आने वाले लखावत इतिहास विषय के भी अच्छे जानकार हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

