>>: राजस्थान पत्रिका का 69 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान पत्रिका का स्थापना दिवस 7 मार्च को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजस्थान पत्रिका के 69 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर भर में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इससे पूर्व इस अवसर पर अलवर में बालिकाओं ने रंगोली सजाकर पत्रिका के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

dfdg_2.jpg


यहां आर्य पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल रुचि खंडेलवाल ने कहा कि पत्रिका समूह ने निर्विवाद रूप से पत्रकारिता के लिए हमेशा निष्पक्ष एवं सत्य खबरों को जनता के सामने परोसा है। इसके कारण पत्रिका की एक अलग पहचान है। वहीं, इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय की 45 छात्राओं ने भाग लिया।

ok.jpg


प्रतियोगिता में बालिकाओं ने फूल, कागज, लकड़ी का बुरादा व रंगों आदि से आकर्षक रंगोलियां बनाई। प्रतियोगिता की निर्णायक रचना खंडेलवाल व मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता 20 अंक की थी। इसमें आठवीं की छात्रा भूमिका व शिखा प्रथम, कक्षा सातवीं की छात्रा चंचल व प्रीतिका द्वितीय एवं नव्या व इशिका तृतीय स्थान पर रही।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.