>>: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जिलेभर में शुक्रवार को देवों के देव महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । इस दौरान शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिर गूंजते रहे। शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए और शिव पर जल, दूध, दही, शहद, घी चढ़ाकर अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शाम को व्रत-उपहास खोला।

मंदिरों व शिवालयों में चार पहर के जलाभिषेक के साथ धर्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान को अर्पण करने के लिए फूल-मालाओं की भी खूब बिक्री हुई। भगवान शिव को प्रिय भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल आदि चढ़ाए गए। धूपबत्ती और घी के दीपक जलाकर आरती उतारी गई। मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया।

भजन कीर्तन का दौर चला

मंदिरों में भीड़ देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। दिनभर मंदिरों में भगवान शिव के अभिषेक के साथ भजन कीर्तन का दौर चला। गायक कलाकारों ने भगवान शिव का गुणगान किया। मंदिरों के बाहर बीलपत्र, आंक, धतूरा व माला आदि बेचने वालों की दुुकानें लगी रही।

यहां रही पुजा-अर्चना की भीड़

शहर के महादेववाली स्थित शिव मंदिर, सुभाष बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, बनास की पुरानी पुलिया के पास स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, सिविल लाईन स्थित शिवालय, श्री आंतरिया बालाजी मंदिर स्थित शिवालय, नर्बेदेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी टोंक स्थित आशापूर्ण महादेव मंदिर, बनास नदी स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर स्थित पशुपति नाथ मंदिर आदि सहित अन्य मंदिरों में भी महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

101 किलो खीर की प्रसादी का किया वितरण

पुरानी टोंक काला बाबा स्थित हताई वाले शिव-हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा - अर्चना की। महिला मण्डल की और से भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। आरती के बाद 101 किलो दूध की खीर का वितरण किया गया।

फूल-बंग्ला की आकर्षक झांकी सजाई

महाशिवरात्रि पर शहर के सवाई माधोपुर चौराहा स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरूवार रात्री को मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। इसी प्रकार भगवान शिव की फूल-बंग्ला से आकर्षक झांकी सजाई गई। शुक्रवार को मंदिर में भगवान शिव की आराधना के लिए भक्तों को भीड़ उमड़ पड़ी। इसी प्रकार भगवान शिव की चार पहर की पूजा की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने बताया कि रात्री को भजन संध्या का आयोजन हुआ।

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की और से प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाथूलाल गुर्जर, प्रबंध न्यासी प्रकाश सर्राफ, मिथलेश गर्ग, मंत्री शिवदयाल विजयवर्गीय, रामअवतार धाभाई, राजीव बंसल, सुनिल बंसल, बाबू लाल जांगिड़, चन्द्रप्रकाश शर्मा, एवं प्रवक्ता गोविन्द सौनी ,मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.