>>: बूथ पर उत्साह से पहुंचने लगे मतदाता, फर्स्ट बूथ मतदाताओं का स्वागत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!



टोंक. राजस्थान विधानसभा चुनाव-२०२३ का मतदान शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदाताओं का बूथ पर पहुंचना शुरू हो गया। फर्स्ट बूथ मतदाताओं का स्वागत किया गया। साथ ही उनसे पौधरोपण कराया गया। कई केन्द्रों पर सुबह से ही कतारें देखने को मिली।

गौरतलब है कि
चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की फौज लगी है। चुनाव में जिले में ३७ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान शनिवार को होगा। जिले में चार सीट है।

इसमें टोंक, निवाई, मालपुरा तथा देवली-उनियारा है। इन सीटों पर कुल ३७ प्रतिशत किस्मत की दौड़ में है। टोंक में ८, मालपुरा में ५, देवली-उनियारा में १४ तथा निवाई में १० प्रत्याशी है।

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो पारियों में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण और मतदान सामग्री लेने के बाद मतदान दल शाम तक अपने बूथ पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मतदान कराने सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली। मतदान शनिवार सुबह ७ से शाम ६ बजे तक होगा।

यह है कुल मतदाता


११ लाख ५ हजार २०८ मतदाता है। इसमें पुरुष ५ लाख ६८ हजार २२५ तथा महिला ५ लाख ३६ हजार ९७८ है। टोंक विधानसभा क्षेत्र में २५२८२८ मतदाता है। इनमें महिला १२३३७९, पुरुष १२९४४५ है। मालपुरा में कुल मतदाता २७०९४८ है। इनमें महिला १३२३३४ तथा पुरुष १३८६१४ है। निवाई में कुल मतदाता २८४६४२ है। इसमें महिला १३७९०२ तथा पुरुष १४६७४० है। देवली-उनियारा में कुल मतदाता २९६७९० है। इसमें महिला १४३३६३ तथा पुरुष १५३४२६ है।


११० बूथ बनाए हैं
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर १११० मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें ११ लाख ५ हजार २०८ मतदाता मतदान करेंगे। इसमें ५ लाख ६८ हजार २२५ पुरुष तथा ५ लाख ३६ हजार ९७८ महिला मतदाता है।

इसमें ५ ट्रांसजेंडर भी शामिल है। जिले के 316 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। वहीं ११४ सेक्टर मजिस्ट्रेट, ३९-३९ एमएसटी एवं एसएसटी की टीमें बनाई गई है।

साथ ही ५ वीएसटी एवं वीवीटी टीमें गठित की गई है। जिले में ५५५ मतदान केन्द्रों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी। इसमें मालपुरा में १२१, निवाई में १२९, टोंक के १३३ एवं देवली-उनियारा के १७५ मतदान केन्द्रों को शामिल किया है। पोलिंग पार्टियों में कुल ४४४० कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

पहचान पर्ची कराएंगे उपलब्ध

मतदान केंद्र पर मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से फोटो मतदाता सूची में अपने नामों को देखने के लिए मतदाता पहचान पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निडर होकर बिना किसी लोभ-लालच के वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान यह भी किया जाएगा कि माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर व वैबकास्टिंग दल जिन मतदान केंद्रों पर तैनात किए है वहां नियत समय पर पहुंचे।

555 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग

विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत टोंक जिले के 555 मतदान केंद्रों पर लाइव वैबकास्टिंग होगी। इसमें मालपुरा के 126, निवाई 121, टोंक के 133 व देवली-उनियारा के 175 मतदान केंद्रों को शामिल किया है। इसी प्रकार चारों विधानसभा के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.