>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सुबह 7 बजे तक जैसलमेर में 6.60 और पोकरण में 8.52 प्रतिशत वोटिंग Saturday 25 November 2023 05:40 AM UTC+00 पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में शनिवार को उत्साह व उल्लास के माहौल में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती दौर में मतदान की प्रक्रिया धीमी हुई है। सुबह 9 बजे तक जैसलमेर विधानसभा चुनाव 6.60 और पोकरण में 8.52 जैसलमेर विधानसभा में 252655 और पोकरण विधानसभा चुनाव में 233881 मतदाता है। राज्य सरकार का पूरा अमला एक तरह से चुनाव करवाने में जुट गया है। इनमें राज्य कर्मचारियों की कुल तादाद करीब 4600 है वहीं 3480 कार्मिक पोलिंग पार्टियों में तैनात किए गए हैं और शुक्रवार सुबह वे अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। दूसरी तरफ लगभग 2500 पुलिसकर्मी स्वतंत्र, भयमुक्त चुनाव संपन्न करवाने में अपना योगदान देंगे। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को जिले में तैनात रखा गया है ताकि किसी भी तरह की बड़ी घटना होने पर हालात को काबू में रखा जा सके। इसी तरह से पुलिस की 24 क्यूआरटी टीमें भी तैनात की गई हैं और 6 टीमों को रिजर्व में रखा गया है। सायं 6 बजे तक होने वाले चुनाव में जैसलमेर जिले के कुल 4 लाख 76 हजार 536 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
