>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election Voting 2023 Live: भोपालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल पर हमला, जानें इस वायरल खबर की सच्चाई Saturday 25 November 2023 04:12 AM UTC+00 Rajasthan Election Voting 2023 Live: राजस्थान के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दरअसल आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इस बीच भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल पर हमले की खबर तेजी से वायरल हुई। हालांकि जब सच्चाई का पता लगाया गया तो ये खबर महज अफवाह निकली। इस संबंध में जब कमसा मेघवाल से बात की गई तो उन्होंने किसी प्रकार के हमले या फिर अन्य वारदात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भोपालगढ़ की जनता बहुत शांत है, ऐसी कोई बात नहीं है। सारी बातें अफवाहें हैं और कुछ लोग जान-बूझकर अफवाहें उड़ा रहे हैं। बता दें कि भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नए परिसीमन के बाद चौथी बार हो रहे इन चुनावों के लिए भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 2 हजार 895 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 58 हजार 581 पुरुष और 1 लाख 44 हजार 401 महिला मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में कुल 291 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 48 केन्द्रों को संवेदनशील व 34 केन्द्रों को अति संवेदनशील केन्द्र के रुप में चिन्हित किया गया हैं। इनके साथ ही करीब 143 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुल उम्मीदवार यह भी पढ़ें- Rajasthan Voting 2023 Live Update: वोट डाल कांग्रेस पर बरसे गजेंद्रसिंह शेखावत, कहाः सत्ता में आ रही है भाजपा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
