>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान की 'डबल इंजन' सरकार में रफ़्तार पकड़ रहे काम, अब भजनलाल सरकार ने कर दी ये बड़ी घोषणा Thursday 14 March 2024 03:43 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इसी बीच राज्य सरकार ने विधायकों को संतुष्ट करने के लिए बड़ा दांव खेलते हुए उनकी सड़कों की सिफारिशों को मंजूर करते हुए करीब एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। इन एक हजार करोड़ रुपए से करीब 3 हजार 219 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा के लिए पांच करोड़ रुपए की सड़काें की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देश पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन सड़कों में मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कें हैं। विधानसभा क्षेत्रों में छोटी सड़कों की हमेशा से मांग रहती है। पिछली सरकार ने विधायक निधि को पांच करोड़ रुपए किया था। भाजपा सरकार ने आते ही विधायक निधि के इत्तर इतना बड़ा कदम उठाया है और प्रत्येक विधानसभा को पांच करोड़ रुपए की सड़कों की सौगात दी है।
यह भी पढ़ें : भाजपा - कांग्रेस की उलझनें बढ़ी, इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मशक्कत जयपुर जिले में बनेंगी 192 किमी सड़केें यह भी पढ़ें : अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस से बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर, 5 राज्यों को मिलेगा सीधा और सुगम मार्ग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
