>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Electoral bonds के नाम पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने कितना चंदा लिया.... बेनीवाल ने कर दिया खुलासा.... Saturday 16 March 2024 03:12 AM UTC+00 Hanuman Beniwal : देश में इस समय इलेक्ट्रॉल बॉन्ड का मुद्दा गर्माया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अब देश की जनता को पता चला है कि नेताओं ने किन पार्टियों से चंदे के नाम पर कितना पैसा लिया है। इस बीच अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और मुखियाओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है इस मामले में। अब आरएलपी सुप्रीमो ने भी भाजपा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में भाजपा की जमकर खिंचाई की है। बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा, उन्होने लिखा है कि...... भाजपा ने चंदे के नाम पर इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार को संस्थागत करने का प्रयास किया और गेमिंग के नाम पर देश में सट्टे और जुए को बढ़ावा देने वाली कंपनी से भी भाजपा ने चंदा लिया है । जो भाजपा के असली चरित्र को उजागर करता है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जो राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पार्टी है। बावजूद इसके एक भी रुपया इलेक्ट्रॉल बोंड के माध्यम से नही लिया गया।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
