>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News : होली पर उदयपुर रेलवे चलाएगा तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, तुरंत कराएं रिजर्वेशन Thursday 14 March 2024 05:54 AM UTC+00 Good News : होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुश खबर। उदयपुर रेलवे प्रशासन होली पर तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का नाम जानकर तुरंत रिजर्वेशन कर लें। उदयपुर रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसको लेकर तीन ट्रेनों का ट्रायल किया जा रहा है। ये ट्रेनें कटरा, बांद्रा और कटीहार के लिए दो-दो फेरे करेंगी। वर्तमान में इन ट्रेनों का नाम फेस्टिवल स्पेशल दिया है, लेकिन उचित यात्रीभार मिलने पर इनके फेरों को बढ़ाया भी जा सकता है। उदयपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- उदयपुर, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर, उदयपुर-कटिहार-उदयपुर के लिए सेंट्रल के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उदयपुर से कटरा आने-जाने वाली ट्रेन में शालीमार एक्सप्रेस का रेक उपयोग लिया जाएगा। शालीमार का रेक उदयपुर से मंगलवार चलकर श्री माता वैष्णो देवी जाकर पुन: शुक्रवार को उदयपुर आएगा और फिर शालीमार जाएगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
