>>: Rajasthan News : सफर आरामदायक नहीं, अयोध्या के लिए नहीं मिल रहे यात्री

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अमित दवे


Jodhpur to Ayodhya Bus : राज्य सरकार ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने के लिए रोडवेज बसें शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए जोर-शोर से 15 फरवरी को जोधपुर, जयपुर सहित 7 स्थानों से एक साथ रोडवेज बसें शुरू की गईं। इनके संचालन को लेकर अभी एक माह भी नहीं हुआ कि रामभक्तों का इन रोडवेज बसों से मोहभंग हो गया है। हाल यह है कि रोडवेज को अयोध्या के लिए शुरू की गई बसों में ना तो यात्री भार मिल रहा है और ना ही आय हो रही। उल्टा रोडवेज को घाटा हो रहा है। जहां जोधपुर डिपो को प्रति फेरा 45-50 हजार रुपए की आय होनी चाहिए, वहीं औसतन आय 15-50 हजार रुपए ही हो रही है। इससे रोडवेज को 25-30 हजार रुपए का घाटा हो रहा है।

जनता ट्रेन को दे रही प्राथमिकता
जोधपुर डिपो से अयोध्या के लिए 48 सीटों वाली 3/2 बस संचालित की जा रही है। यह बस दोपहर करीब 12 बजे रवाना होती है। विभिन्न स्थानों से होते हुए अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे अयोध्या पहुंचती है। वापसी में अयोध्या से रात करीब 8 बजे रवाना होती है। ऐसे में लम्बी दूरी के लिए स्लीपर, सुपर लग्जरी बस नहीं होने से इस बस में रुझान कम हो गया। ऐसे में लोग ट्रेन को प्राथमिकता दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के विराजमान होने के बाद प्रदेश के 7 स्थानों से अयोध्या के लिए सीधी बस शुरू करने का ऐलान किया था।

11 यात्री ही गए थे उद्घाटन फेरे में
रोडवेज के जोधपुर डिपो से अयोध्या के लिए पहली बस 15 फरवरी को रवाना हुई थी। बस रवाना होने पर यात्रियों का माला व राम नाम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया था। उद्घाटन फेरे में भी केवल 11 यात्री ही अयोध्या गए थे।

- 1400 रुपए है जोधपुर से अयोध्या जाने वाली बस का किराया
- 1115 किलोमीटर है जोधपुर से अयोध्या की दूरी
- 25 घंटे लगते हैं बस से अयोध्या पहुंचने में
- 50 प्रतिशत की छूट राजस्थान की सीमा तक महिला यात्रियों को किराए में दी गई है।

इधर अन्य रूटों पर बसें नहीं, यात्री हो रहे परेशान
इधर जोधपुर डिपो से कई रूटों पर बसों का संचालन बंद कर अयोध्या के लिए बस चालू की गई थी। इससे उन रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजी बसों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यालय को अवगत कराया है

अयोध्या के लिए यात्री भार कम मिल रहा है, परिणामस्वरूप आय भी कम हो रही है। बंद रूटों पर जल्द बसें चालू होंगी, मुख्यालय को अवगत कराया है। आने वाले दिनों में यात्री भार मिलने की उम्मीद है।
- मुकुन सिंह राठौड़, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज जोधपुर

यह भी पढ़ें- मंदिर में नंदी की मूर्ति खण्डित, खून के धब्बे भी मिले

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.