>>: पिता की लाइसेंसी बंदूक से 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर.सोमलपुर गांव में रविवार रात 12वीं कक्षा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वह कुछ दिन से अवसाद में था। रामगंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

सोमलपुर बाडि़या की डाली निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद आलम चीता ने रविवार रात खुद को अपने सैनिक पिता की लाइसेंसी बंदूक (12 बोर) से संदिग्ध हालात में गोली मार ली। फायर के बाद परिजन उसे लहूलुहान हालात में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली सीने में धंसने से सम्भवत: हार्ट पंक्चर होने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामगंज थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खींची पुलिस जाप्ते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। लाइसेंसी हथियार जप्त कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पिता की लाइसेंसी बंदूक से 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

कुछ दिन से था सुस्त

ताऊ के बेटे इकराम ने बताया कि इरफान परीक्षा खत्म होने के बाद से सुस्त व अवसाद में नजर आ रहा था। रविवार शाम को भी आराम से सबके साथ में था लेकिन कुछ देर बाद वह घर चला गया। अपने पिता की बंदूक देखने के दौरान गोली चल गई। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

पिता सेना से सेवानिवृत्त

मृतक के पिता मोहम्मद आलम चीता सेना से सेवानिवृत्त हैं। उसने अपने नाम से लाइसेंसी हथियार ले रखा था। मोहम्मद आलम चीता दक्षिण भारत में संविदा पर नौकरी पर है।

इनका कहना है...

युवक ने पिता की 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारी है। शव को मोर्चरी में रखवाया है। प्रकरण में पड़ताल की जा रही है। -रविन्द्र सिंह खींची, थानाप्रभारी रामगंज

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.