>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के इस जिले में बिजली उपभोक्ताओं ने सालभर में जलाई 1400 करोड़ की बिजली! Wednesday 03 April 2024 08:46 AM UTC+00 मनोज कुमार गोयल खास बात यह है कि जिले की सातों नगर निकायों हनुमानगढ़ नगर परिषद, पीलीबंगा, संगरिया, रावतसर, टिब्बी, नोहर और भादरा नगर पालिकाओं का वार्षिक बजट करीब सात सौ करोड़ रुपए है और इससे दोगुणी राशि की बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घरों-प्रतिष्ठानों और संस्थानों में उपयोग कर ली। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के गोगामेड़ी ग्रामीण सर्किल में, जहां बहुत कम उपभोक्ता हैं, वहां ही करीब 53 करोड़ रुपए की बिजली साल भर में खपत हुई। जोधपुर विद्युत वितरण निगम (जोधपुर डिस्कॉम) से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में 15 सब डिवीजन (सहायक अभियंता कार्यालय) हैं। यह भी पढ़ें : लंबे समय बाद मारवाड़ में एकजुट नजर आई कांग्रेस, गहलोत-पायलट ने साझा किया मंच इसमें वर्ष भर में 1406 करोड़ 33 लाख रुपए की बिजली सप्लाई हुई। इसमें हनुमानगढ़ डिवीजन के पांच सब डिवीजनों में 672 करोड़ 34 लाख रुपए की बिजली आपूर्ति हुई। इसी तरह नोहर डिवीजन में498 करोड़ 39 लाख और संगरिया डिवीजन में 232 करोड़ 09 लाख रुपए की आपूर्ति हुई। 99.75 प्रतिशत राशि की हुई वसूली सर्वाधिक राजस्व एकत्रित करने वाला विभाग यह भी पढ़ें : मायरे से लौट रहा था पूरा परिवार, अचानक हो गया ये बड़ा हादसा फैक्ट फाइल हनुमानगढ़ जिले में मतदाता हनुमानगढ़ जिले में विद्युत उपभोक्ता
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
