>>: 5 स्मार्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन जो महिलाओं के लिए हैं खास

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बदलते वक्त के साथ महिलाएं अपनी पहचान और सुदृढ़ कर रही हैं। अब समय है कि वह परिवार में निवेश संबंधी फैसले लेने में और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में भी भूमिका निभाएं। इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उन्हें निवेश विकल्पों के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। आज की स्मार्ट महिलाओं के लिए टॉप पांच स्मार्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं, जिनके बारे में जानकारी होना जरूरी है।


पीपीएफ अच्छा ऑप्शन
पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेश का दीर्घकालीन और सुरक्षित विकल्प है। इसमें निवेश करने की समय सीमा 15 साल है और आंशिक निकासी 5 साल बाद ही संभव हो सकती है। इसमें पोस्ट ऑफिस और बैंकों के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। अभी पीपीएफपर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है तथा इसमें निवेश पर सेक्शन 80सी के तहत छूट का प्रावधान है तथा रिटर्न भी टैक्स फ्री है।

म्यूचुअल फंड एसआइपी

महिलाएं एसआइपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करके बहुत सुदृढ़ पोर्टफोलियो बना सकती हैं। यहां रिटर्न की संभावना अधिक होती है। एसआइपी के माध्यम से किए गए 5 साल से लंबे समय के निवेश पर 12 फीसदी तक अनुमानित रिटर्न मिलने की संभावना होती है और रिटर्न में अस्थिरता का प्रभाव नगण्य हो जाता है। महिलाएं सेक्शन 80सी के तहत मिलने वाली छूट के लिए टैक्स सेविंग फंड का भी चुनाव कर सकती हैं। एएमएफआइ के डेटा के अनुसार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाली महिलाएं दिसंबर 2019 से 2022 के बीच 58 फीसदी बढ़ी हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड

महिलाओं के लिए सरकारी गोल्ड बॉण्ड भी आकर्षक निवेश विकल्प है। इसमें 24 कैरेट के 99.9 फीसदी शुद्ध सोने में निवेश कर सकती हैं। यह बॉण्ड एक ग्राम सोने की कीमत के बराबर का होता है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह 8 साल की स्कीम है जिसमें आपको सोने के भाव बढऩे के फायदे के साथ सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। इसमें मैच्योरिटी पर गोल्ड के रिटर्न पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।


नेशनल पेंशन स्कीम
यह भी महिलाओं के लिए लंबे समय में पेंशन और रिटायरमेंट फंड इक_ा करने का भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप 60 साल की उम्र तक इक_ा हुए रिटायरमेंट फंड में से 60 फीसदी एक साथ निकाल सकती हैं, जिस पर आपको कोई टैक्स भी नहीं देना होगा तथा बचेे हुए 40 फीसदी पर पेंशन बनवा सकती हैं।

महिलाएं नौकरी करके पैसा तो कमाती हैं लेकिन उन्हें निवेश की जानकारी नहीं होती। जिसकी वजह से भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जरूरी है कि अपनी आय का कुछ हिस्सा निवेश करें। इसके लिए किसी अच्छे सीए की सलाह
जरूर लेनी चाहिए।
- ऋषि अग्रवाल, सीए

&महिलाओं के सशक्तीकरण में उनकी वित्तीय स्वतंत्रता की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। अपने वित्तीय ज्ञान को बढ़ाने के लिए उन्हें निवेश की जानकारी देने वाले अच्छे लेख और ब्लॉग पढऩे चाहिए। वह अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ऑनलाइन निवेश कर सकती हंै। - विनीत शर्मा, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.