>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत के चर्चे दिल्ली तक, इन 'सुपर हॉट' सीट पर कौन दर्ज करेगा जीत? जानें समीकरण Sunday 07 April 2024 06:17 AM UTC+00 Ravindra Singh Bhati discussions till Delhi : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में नताओं के वार-पलटवार का दौर चल रहा है। ऐसे में जनता की नजरें प्रदेश की दो 'सुपर हॉट' सीट पर बनी हुई है। बाड़मेर लोकसभा सीट से वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय मैदान में है तो वहीं बांसवाड़ा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी से वर्तमान विधायक राजकुमार रोत चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों नेताओं की दिल्ली तक चर्चा है। दोनों ही युवा नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पसीने छुड़ा रखे है। राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बाड़मेर सीट से प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरकर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद अब एक बार फिर भाटी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उनके सामने भाजपा से कैलाश चौधरी और कांग्रेस से उम्मेदाराम चौधरी हैं। भाटी की चर्चा दिल्ली तकभाटी की क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से गजब का समर्थन देखने को मिल रहा है। कयास है कि रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को होने की संभावना है। हालांकि, भाजपा ने उन्हें मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सब प्रयास विफल रहें। बाड़मेर सीट का समीकरणबाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के समीकरण की बात करें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 21,60,000 के करीब है। जिसमें जाट मतदाताओं की संख्या 4.5 लाख है, वहीं राजपूत समाज के 3 लाख मतदाता है। वहीं, मुस्लिम समाज के भी 2.70 लाख के करीब मतदाता है। जबकि SC व ST को मिलाकर 4 लाख करीब वोट है तो वहीं मूल ओबीसी की लगभग 23 जातियों के मिलाकर 6.5 लाख वोट है। ब्राह्मण मतदाता 80 हजार व 1 लाख अन्य मतदाता है। उधर... राजकुमार रोत भी चर्चा मेंदूसरी ओर प्रदेश में भारतीय आदिवासी पार्टी धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है। बाप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में चौरासी से वर्तमान विधायक राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अरविंद डामेर को तो वहीं बीजेपी से महेंद्रजीत मालवीया को चुनावी मैदान में उतारा है। बांसवाड़ा सीट का समीकरणबांसवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 2014 के बाद यहां दो बार लगातार बीजेपी को जीत मिल रही है। दोनों बार भाजपा ने नए प्रत्याशी को मौका दिया। इस बार भी पार्टी ने सांसद कनकलाल कटारा का टिकट काटकर महेंद्रजीत मालवीया को दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बांसवाड़ा से अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं मिल पाया है। महेंद्रजीत मालवीया कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके पाला बदलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मुश्किल में घिर गई है। जबकि नामांकन दाखिल करने में कल आखिरी दिन बाकी है। यहां से 12 बार जीती कांग्रेसबांसवाड़ा लोकसभा सीट पर अब तक कुल 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से अधिकांश बार यानी 12 बार जीतने वाली कांग्रेस ने भी हर बार प्रत्याशी बदल कर ही जीत हासिल की है। दो बार से इस सीट पर काबिज बीजेपी इस बार यहां हैट्रिक लगाने की फिराक में है। 2014 में भाजपा के मानशंकर निनामा और 2019 में भाजपा के ही कनकलाल कटारा यहां से चुने गए थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
