>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जब कांग्रेसी प्रत्याशी के एक जुमले से हार गए थे भाजपा के दिग्गज नेता भैरोसिंह, बेहद रोचक था ये लोकसभा चुनाव Wednesday 03 April 2024 10:32 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024 : बाड़मेर में 1971 के चुनावों में जोधपुर से आए अमृत नाहटा ने सपने दिखाए कि मुझे वोट दीजिए बाड़मेर में अंगूर की खेती करवाऊंगा। उनका यह जुमला ऐसा चला कि कांग्रेस से अलग होकर बनी कांग्रेस जगजीवनराम के प्रत्याशी अमृत नाहटा जीत गए। उन्होंने हराया भी जनसंघ के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत को। जनसंघ के दिग्गज नेता भैरोसिंह शेखावत ने एक बार बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा। यह तब था जब यहां कांग्रेस के दो फाड़ हुए। एक कांग्रेस जगजीवनराम और दूसरी पुरानी कांग्रेस। जनसंघ ने भैरोसिंह शेखावत को यहां से चुनाव लड़ाया। अमृत नाहटा जोधपुर से आए थे और इससे पहले चुनाव जीत चुके थे। 1971 में उन्होंने एक जुमला गढ़ लिया कि बाड़मेर में अंगूर की खेती हो सकती है, जबकि तब यहां पीने के पानी के भी लाले थे। न तो कोई नजदीक नहर थी और न ही भूमिगत पानी। प्यासे लोगों को इंदिरा गांधी नहर को बाड़मेर लाने और यहां खेती के लिए पानी की बात की तो बड़ा बदलाव आ गया। अमृत नाहटा जीत गए। 50,573 वोटों से हारे भैरोसिंह अंगूर देखे ही नहीं थे लोगों ने यह भी पढ़ें- पसीने से लथपथ दिखे गहलोत तो मंच पर झूमे डोटासरा, बाड़मेर में कांग्रेस का 'शक्ति प्रदर्शन' |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
