>>: बेकाबू पिकअप सामने से आ रही कम्बाइंड मशीन में घुसी, पिकअप चालक की मौत, एक घायल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कापरेन. मेगा हाइवे पर अरडाना फाटक के पास तेज गति से आ रही बेकाबू पिकअप के सामने से आ रही कम्बाइन्ड मशीन में घुस जाने से पिकअप सवार चालक की मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार एक अन्य जना गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया।

 


जानकारी के अनुसार मेगा हाइवे पर अरडाना फाटक के पास तेज गति से आ रही बेकाबू पिकअप अचानक सामने से आ रही कम्बाइन्ड मशीन में घुस गई। जिससे पिकअप चालक मुजाहिद निवासी मलारना डूंगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। दुर्घटना भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान हुई। मृतक का शव कापरेन अस्पताल में रखा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

सरियों व चाकू से हमला कर दो किशोर चचेरे भाइयों को घायल किया

नैनवा. शहर में शनिवार को लोहे के पाइप व चाकू से किए हमले में दो किशोर 16 वर्षीय अंकुर जैन व 17 वर्षीय योगेश जैन घायल हो गए। घायल दोनो किशोर चचेरे भाई है। दोनों किशोर बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे, जिनको हमलावरों ने तालाब की पाल पर तीज के चबूतरे के पास रोककर हमला कर दिया। हमले में एक घायल अंकुर की पीठ पर तीन घाव हुए है, दूसरे घायल योगेश के आंख के पास चोट आई है। वारदात के बाद रात को लोगों ने थाने पर पहुंचकर हमलावरों को पकडऩे की मांग की। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा भी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और थानाधिकारी महेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों को हमलावरों की तलाश में रवाना किया।

 

चाचा ने दी रिपोर्ट
घायल दोनों चचेरे भाइयों के चाचा पवनकुमार जैन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में लिखा है कि उसके दोनों भतीजे बस स्टैंड से घर जा रहे तो रास्ते में तीज के चबूतरे के पास चार-पांच हमलावरों ने रोककर दोनों पर पाइप व चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट में एक हमलावर का नाम भी लिखा है। पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें भेज दी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.