>>: तलाकशुदा महिला का घर में मिला शव, भाई को अंदेशा, गला घोंटकर हुई हत्या, बेहोश हुई बड़ी बहन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Crime News : जोधपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने महिला की हत्या का अंदेशा जताया है। चौपासनी हाउसिंह बोर्ड सेक्टर 11 स्थित मकान में महिला का शव मिला है। बता दें कि तलाकशुदा शोभा लालवानी इस घर में अकेली रहतीं थीं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी नितिन दवे व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को प्रथम दृश्टया मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। जांच के लिए एफएसएल को मौके पर बुलाया‌‌ गया है। बता दें कि महिला रेडिमेड कपड़ों का काम करती थी।

बेड पर पड़ा था महिला का शव

सेक्टर 11 में महिला का भाई भी रहता था। वह आज सुबह से बहन को फोन कर रहा था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह बहन से मिलने के लिए किराए के घर पर पहुंचा, जहां उसने दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर देखा कि बहन का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाई ने गला घोंटकर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस को हत्या के पीछे महिला के किसी परिचित का हाथ होने का शक है। ऐसे में पुलिस मंगलवार से बुधवार तक महिला के घर आने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका की बड़ी बहन बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर तस्करों से सम्पर्क, छुट्टी पर गांव आता तो लाने लगा था अफीम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.