>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
BSEB: जल्दी करें!...कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका हाथ से निकल न जाए, आज है अंतिम तारीख Sunday 07 April 2024 03:35 AM UTC+00 | Tags: exam बिहार बोर्ड में कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र जल्दी करें, आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result) जारी होने के बाद अब कंपार्टमेंटल परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल तय की गई थी। वहीं बाद में इसे बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दिया गया। 23 मार्च को जारी हुआ था रिजल्ट (BSEB 12th Result 2024)
कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए नई तारीख (BSEB Compartmental Exams)वैसे विद्यार्थी जो इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 2 विषय में फेल हो गए हों, वे इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा-2024 (Intermediate Compartmental Exams) दे सकते हैं। दो विषय से ज्यादा में फेल होने वाले छात्र ये परीक्षा नहीं दे सकते हैं। मालूम हो कि BSEB ने कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दी गई है। छात्रों से अनुरोध है कि जल्द-से-जल्द आवेदन कर दें। स्क्रूटनी के लिए नई तारीख (BSEB Scrutiny)
Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
