>>: IPL 2024 : आइपीएल में टिकटों की कालाबाजारी, पास की आस टूटी तो किया हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Jaipur IPL Match 2024 : सवाईमानसिंह स्टेडियम में आइपीएल के मैच के तीसरे मैच में टिकटों की जमकर कालाबाजारी हुई। हाल यह था कि स्टेडियम के बाहर दलाल घूम रहे थे, जो दोगुने दाम पर टिकट बेच रहे थे। वहीं टिकट न मिलने से परेशान कुछ लोग पास के बदले भी दाम देने को तैयार थे। मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बंगले के बाहर तो दोपहर एक बजे से ही कॉम्प्लीमेंट्री पास की आस लिए कार्यकर्ताओं की लम्बी कतार नजर आई। प्रदेश भाजपा कार्यालय भी दोपहर 2 बजे बाद पास लेने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ से अट गया। शाम तक भी जब कुछ कार्यकर्ताओं को पास नहीं मिले तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा भी किया। सोशल मीडिया पर नाराज कार्यकर्ताओं के वीडियो भी वायरल हो गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के गांवों में पहुंचा एमडी-स्मैक का नशा, इसकी जद में युवा और नाबालिग; प्रशासन अंकुश लगाने में विफल


ब्लैक में खरीदा टिकट
मालवीय नगर निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बीते छह दिन से टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन नहीं मिला। शाम को स्टेडियम के गेट के बाहर से ब्लैक में टिकट खरीदा।

पार्किंग में हुई परेशानी
टोंक रोड, अमर जवान, लालकोठी ज्योति सहित आसपास की जगहों पर पार्किंग के लिए लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बीच पार्किंग के तय शुल्क से भी अधिक दाम लोगों से वसूले गए। चौपहिया वाहन के लिए 350 और दोपहिया वाहनों के लिए 100 रुपए से अधिक वसूले गए। इसे लेकर दर्शक पार्किंग ठेकेदारों से उलझते नजर आए।

पांच बजे से पहुंचने लगे दर्शक
स्टेडियम के बाहर शाम पांच बजे से दर्शकों का जमावड़ा रहा। जयपुर के अलावा कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर, पोकरण, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, पाली, बांसवाड़ा सहित अन्य जिलों से क्रिकेट फैंस अपनी फेवरिट टीम को चीयर करने जयपुर पहुंचे। विराट कोहली की टीशर्ट की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। मैच के कारण जनपथ पर लंबा जाम भी रहा।

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार यूनिट के लिए राजस्थान बेहतर, टेस्ला को फिर बुला रही सरकार

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.