>>: Digest for April 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हांगकांग का वीजा दिलवाकर एक लाख रुपए वेतन की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बेटे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एजेंट ने उसके पिता से ये रुपए लिए। चार दिन तक थाइलैंड व मकाऊ में ठहराने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कस्बे के रहने वाले नरोत्तम ने फतेहपुर कोतवाली थाना में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसके मोबाइल पर मोहल्ले के ही रहने वाले अनिल कुमार का वॉट्सऐप कॉल आया। उसनेे कहा कि उसके पास हांगकांग के वीजा आए हुए हैं। यदि आप चाहो तो मैं आपके बेटे सुनील को मेरे पास हांगकांग बुला लूंगा और उसे यहां इंडिया के हिसाब से हर महीने 80 हजार से एक लाख रुपए मिलेंगे। आरोपी ने बताया कि वीजा के लिए छह लाख रुपए देने होंगे। नरोत्तम ने हां कर दी। आरोपी ने नरोत्तम को वीजा की एक कॉपी भेजी। आरोपी ने कहा कि वह टिकट बनाकर भेज रहा है। एक लाख रुपए उसे भेज दो बाकी पांच लाख उसके भाई को दे देना। इस पर पीडि़त ने उसे रुपए दे दिए। पीडि़त का बेटा सुनील दिल्ली एयरपोर्ट से थाईलैंड के स्वर्णिम भूमि एयरपोर्ट गया। वहां पर अनिल ने उसे गेस्ट हाउस में दो दिन रुकवाया और फिर दो दिन बाद थाईलैंड से मकाउ एयरपोर्ट बुलाया। वहां एक होटल में उसे दोबारा से दो दिन रुकवाया। लेकिन हांगकांग नहीं जाने दिया। जब सुनील ने एजेंट अनिल से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो बेटे का टिकट करवाकर उसे वापस भारत बुलवाना पड़ा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युगलेश शर्मा : देश और प्रदेश की राजनीति को समझने के लिए लोग शेखावाटी का रुख करते हैं। ऐसे में शेखावाटी का चुनावी मूड जानने की गरज से मैं भी सूबाई सियासत से लेकर संसद तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले सीकर लोकसभा क्षेत्र का चुनावी मिजाज परखने निकल गया। झुंझुनूं से रोडवेज बस में 70 किलोमीटर का सफर तय कर सीकर बाइपास पहुंचा तो रेलवे फाटक बंद था। कुछ देर में फाटक तो खुल गया, लेकिन रोडवेज बस स्टार्ट नहीं हो सकी। ड्राइवर-कंडक्टर ने पहले कोशिश की लेकिन बाद में दूसरी रोडवेज बस में सवारियों को ठूंस कर सीकर डिपो तक पहुंचाया गया।

 

सूरमाओं की इस धरा पर लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से राजनीतिक किलेबंदी हो चुकी है। भाजपा ने दो बार के सांसद स्वामी सुमेधानंद को 'हैट्रिक' बनाने का मौका दिया है तो कांग्रेस ने खुद परहेज कर माकपा के कॉमरेड अमराराम पर किला जीतने की जिम्मेदारी डाली है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले की यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी है। सीकर लोकसभा क्षेत्र में सीकर, धोद, श्रीमाधोपुर, खंडेला, दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, चौमूं सहित 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मौजूदा सांसद सुमेधानंद अपने काम और मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में आमने-सामने लड़ने वाली कांग्रेस व सीपीआई लोकसभा चुनाव में मिलकर मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा के विजय रथ को रोकने में पूरा दम लगा रही हैं।

 

 

 

यह प्रमुख मुद्दे आए सामने

 

 

  • बरसों से नहर के पानी की उम्मीद पूरी नहीं हुई।
  • गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
  • जल जीवन मिशन का काम अधूरा पड़ा है।
  • युवा बेरोजगार हैं। बार-बार पेपरलीक होना।
  • किसानों को मिले न्यूनतम समर्थन मूल्य।

 

 

2019 का वोट गणित

 

 

  • 7,72,104 वोट मिले भाजपा उम्मीदवार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को
  • 4,74,948 वोट मिले कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया को
  • 31,462 वोट मिले सीपीआई (एम) के कामरेड अमराराम को

 

 

काम तो हुए पर बाकी हैं बहुत सारे

 


सीकर में परशुराम सर्कल पर राधेश्याम पारीक से चुनावी माहौल के बारे में पूछा तो उन्होंने नई ट्रेन शुरू होने, मेडिकल कॉलेज खुलने जैसे काम गिनाते हुए कहा कि नहर के पानी की जरूरत है। सुमेधानंद को मोदी के नाम पर वोट मिलेंगे। कांग्रेस खुद अपना उम्मीदवार उतारती तो चुनाव और भी टक्कर का होता। इस बीच नाथूराम ने कहा कि जो किसानों की समस्याओं का समाधान कर सके, उसे वोट देंगे। किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा। रामवतार शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत बताई तो पवन कुमार ने कहा कि नवलगढ़ पुलिया फोरलेन नहीं होने से आए दिन जाम से दो-चार होना पड़ता है।

 

 

 

नौकरी के बिना नहीं हो रहे रिश्ते

 


सीकर से निकल कर पलसाना गांव पहुंचा, वहां सड़क किनारे खड़े युवक शीशपाल से चुनाव के बारे में पूछा तो वह फट सा पड़ा कि ... आपने यह तो सुना ही होगा कि शेखावाटी में यह चलन है कि नौकरी नहीं तो छोकरी नहीं। हर कोई यहां सेना में जाना चाहता है, लेकिन अग्निवीर योजना ने युवाओं के साथ क्या किया...सेना में भर्ती पहले की तरह ही होनी चाहिए। पलसाना में एक पेड़ के नीचे ताश खेल रहे महावीर प्रसाद ने कहा कि सुमेधानंद को वोट मोदी के नाम के ही मिलेंगे। वहीं, सुभाष अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव में यह देखना रोचक होगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लाल झंडा उठा पाएंगे कि नहीं। जुगल, प्रकाश आदि ने कहा कि गांव में बसें नहीं रुकती। करीब 45 गांव के ढाई लाख लोग इससे प्रभावित हैं, लेकिन किसी को परवाह तक नहीं है।

 

 

 

 

मोदी से बैर नहीं लेकिन...

 

 


पलसाना से खाटूश्यामजी पहुंचा तो मंदिर के पास शिवराज सिंह सारण से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि भले ही कॉमरेड की तरफ लोग होंगे लेकिन क्या कांग्रेस के सारे वोट कॉमरेड की तरफ जाएंगे, यह देखना रोचक होगा। यहां से निकल कर रींगस पहुंचा तो वहां उदयसिंह और राधेश्याम भार्गव ने कहा कि हालांकि मोदी से कोई बैर नहीं... लेकिन बास्केटबॉल ग्राउंड के लिए सांसद सुमेधानंद से दिल्ली में जाकर मिले थे, तब हां तो भर दी और किया कुछ नहीं। इस पर पुष्पेन्द्र सिंह सांसद के पक्ष में खड़े हो गए और राम मंदिर, खाटू-रींगस के लिए ट्रेन आदि कार्य गिनाते हुए इन दोनों पर बरस पड़े।

 

 

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अजब-गजब : एक वक्त था जब यहां हवा में बिना किसी सहारे सूखते थे कपड़े

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.