>>: Digest for April 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

IRCTC News: रेलगाड़ियों में बिना टिकट चलने वाले यात्रियों को लेकर रेल प्रशासन गंभीरता बरतता नजर आ रहा है। इस दौरान रेलवे की विजलेंस टीम व नियमित टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने कई मामले में नकेल कसने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि कोटा मंडल में वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिना टिकट व अनुचित टिकट के यात्रा करने के 4 लाख 40 हजार मामले पकड़ते हुए 27 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। रेलवे की विभिन्न टीमों की ओर से इस मामले में ट्रेनों में एवं प्लेटफॉर्म आदि स्थानों पर लगातार सघन अभियान चलाकर धरपकड़ की कारवाई की जाती है।

इस प्रकार की कार्रवाई
रेलवे के अनुसार वित्तीय वर्ष में बिना टिकट के 1 लाख 94 हजार एवं अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने पर 2 लाख 42 हजार मामले पकड़े है। इसी प्रकार बिना बुक किए गए सामान के 478 मामले पकड़े गए है।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर भड़की पूर्व MLA दिव्या मदेरणा, 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


डीआरएम के मार्गदर्शन में गत वित्तीय वर्ष में 4.4 लाख मामलों में कार्रवाई करते हुए 27 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
रोहित मालवीय, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, कोटा मंडल

चूनावढ़. पुलिस ने तीन जनों को 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चूनावढ़ पुलिस ने एचएच माइनर नहर पुलिया नजदीक गांव महियांवाली से एक कार में सवार तीन तस्करों को 1 किलो 700 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार अल सुबह 4 बजे के करीब चूनावढ़ थाना प्रभारी राजीव रॉयल पुलिस दल के साथ गश्त के दौरान जैसे ही माइनर की पुलिया के पास पहुंचे तो सूरतगढ़ से आ रही कार ने अपनी हेडलाइट बंद कर दी और पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को वापिस करने लगे तब पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की आशंका हुई तो पुलिस ने पीछा कर उक्त कार को पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त कार को रोक कर पूछताछ की तो इस कार में सवार लोग पुलिस को कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।
पुलिस को आशंका होने पर गाड़ी की जांच की गई तो बैग में 1 किलो 700 ग्राम अफीम पाई गई। इस कार में तस्कर कमलदीप (24) पुत्र देवीलाल निवासी डूंगरङ्क्षसह पुरा पुलिस थाना लालगढ़ जाटान, विकास कुमार (35) पुत्र श्री राम निवासी 6 एच एच हेतराम वाला पुलिस थाना चूनावढ़, अक्षय कुमार उम्र (23) पुत्र रामस्वरूप निवासी ढाणी रोशन लाल जैन फाजिल्का रोड अबोहर पुलिस थाना सिटी 01 अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। परिवहन व प्रयुक्त एक कार को जब्त कर धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान ङ्क्षहदुमलकोट पुलिस थाना के थाना प्रभारी महेश कुमार शीला को सुपुर्द किया गया है। चूनावढ़ पुलिस टीम थाना प्रभारी राजीव रॉयल, सोहनलाल सउनि., हनुमान राम कानि., राकेश कुमार कानि., सुनिल कुमार कानि., सीताराम कानि. व निर्मल जिला विशेष टीम श्रीगंगानगर की विशेष भूमिका रही। तीनों आरोपीयों का पुलिस ने शनिवार को चूनावढ़ सीएचसी में स्वास्थ्य की जांच करवाई गई है। इस मामले की आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर 10 अप्रेल तक रिमांड पर लिया है।

श्रीकरणपुर. मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है और स्वस्थ जीवन के लिए उम्र व परिस्थितियों के मुताबिक खान-पान तथा रहन सहन की आदतों में सुधार लाना जरूरी है। फैमिली वेलफेयर कमेटी फॉरएवर विक्टोरियस ब्रिगेड की अध्यक्ष डॉ.विजय लक्ष्मी रावत ने यह बात शनिवार को सेना की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान कही।

स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के वार्ड आठ भाट मोहल्ला में लगे शिविर में बतौर मुख्य अतिथि डॉ.विजय लक्ष्मी रावत ने वैदिक मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया सुनाकर सभी के कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परिवार कल्याण समिति फाइटिंग फोर्थ की अध्यक्ष भूमिका गहलोत व उपाध्यक्ष ज्योति नैण ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ.सुमेश नागपाल, डॉ.मनीष चीनिया व नर्सिंग अधिकारी वेद प्रकाश के अलावा कई सैन्यकर्मियों ने सेवाएं दी। शिविर प्रभारी सैन्यकर्मी संजय भारती ने बताया कि शिविर में करीब 200 लोगों की नि:शुल्क जांच व दवा भी वितरित की गई। शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। बीसीएमओ डॉ.चरणजीत सिंह रौला, बलदेव सैन, आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, संयोजक नरेश परनामी, अध्यक्ष ओमप्रकाश डोडा, सचिव राजेश रस्सेवट, उपाध्यक्ष जितेंद्र जिंदल, कोषाध्यक्ष राकेश नागपाल, हंसराज गर्ग, संजीव भाटिया व सीमा भठेजा सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया। मंच संचालन राजकुमार नागपाल ने किया।

नशे से दूर रहे युवा पीढ़ी

शिविर के दौरान कस्बे के मूल निवासी व देश-विदेश में प्रसिद्ध जादूगर शंकर ने नशे को मनुष्य के नाश का द्वार बताया। उन्होंने योगा व प्राणायाम का महत्व बताते हुए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर परिवार व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर शंकर ने कागज के एक टुकड़े से हजारों रुपए के नोट बनाने, देखते ही देखते घड़ी का समय बदलना व अन्य कई जादू दिखाए तो अतिथि हैरान हुए बिना नहीं रहे।

बच्चों को बांटे वस्त्र, महिलाओं को सेनेटरी पैड

शिविर के दौरान सेना की ओर से जहां जरुरतमंद बच्चों को नि:शुल्क वस्त्र वितरित किए गए। वहीं, महिलाओं को सेनेटरी पैड्स भी बांटे गए। इस अवसर पर डॉ.विजय लक्ष्मी रावत ने कहा कि पीरियड्स एक ऐसा शब्द है जिस पर पुरुष क्या महिलाएं भी बात करने से हिचकिचाती हैं लेकिन अब महिलाओं को शर्म छोडक़र इसके प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने पीरियड्स के दौरान पुराने तौर-तरीकों को छोडक़र सेनेटरी पैड या मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने की सलाह दी।

--परियोजना की दमकलों ने मशक्कत से पाया काबू
सूरतगढ़ थर्मल(श्रीगंगानगर). सूरतगढ़ सब क्रिटिकल थर्मल परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट के 5 नम्बर वैगन टिपलर व दक्षिणी दीवार के बीच खाली पड़ी भूमि में उगी झाडिय़ों व घास फूस में शनिवार दोपहर ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
दोपहर ढाई बजे के करीब पांच नम्बर वैगन टिपलर व परियोजना की दक्षिणी दीवार के बीच की खाली भूमि में उगे सूखे झाड़-झंखाड़ व सूखे घास फूस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसमान में उठते धुंए को देख कर कोल हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले ठेका श्रमिकों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। ठेका श्रमिकों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थर्मल के अधिकारियों व फायर फाइटर ने करीब एक किलोमीटर दायरे में फैली आग पर परियोजना की तीन दमकलों से करीब साढ़े तीन घण्टे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
----------------------------------------
सुपर क्रिटिकल थर्मल तक पहुंची आग
दोपहर ढाई बजे के करीब लगी आग सूखी झाडिय़ों व घासफूस के कारण फैलते-फैलते सुपर क्रिटिकल परियोजना की दीवार के दूसरी तरफ रॉ वाटर डिग्गियों के पास सूखी झाडिय़ों तक पहुंच गई। इसे सुपर क्रिटिकल की दो दमकलों ने समय रहते बुझा दिया। वहीं करीब एक किलोमीटर दायरे की आग से परियोजना में रहने वाले वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरुकता अभियान के तहत
आयोजन
सादुलशहर (श्रीगंगानगर). भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में मत देने का अधिकार प्रत्येक मतदाता को है व प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह बात शनिवार को शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान पत्रिका के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही।
प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने कहा कि चुनाव में मतदाता प्रलोभन से दूर रहकर सोच-समझकर मतदान अनिवार्य रूप से करेंं। लोकतत्र में एक-एक वोट की ताकत है। मतदान सबसे सशक्त अधिकार है। मतदान का प्रयोग करके ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। सह-आचार्य डॉ. मधुलिका परमार, रजनी ज्याणी, नम्रता सुखीजा व प्रियंका ने राजस्थान पत्रिका के इस रचनात्मक अभियान की सराहना की व पत्रिका को साधुवाद दिया। यह भी कहा कि यह अभियान निश्चित रूप से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता सोच-समझकर अनिवार्य रूप से मतदान करेंं, ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो सके। उन्होंने छात्राओं से शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूर्ण करवाने आह्वान भी किया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि मतदान के महत्व को समझाने के लिए पत्रिका का यह अभियान लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में सार्थक साबित होगा। इसके साथ छात्राओं ने स्वयं, पारिवारिक सदस्यों व आसपास पड़ौस में रहने वाले मतदाताओं से निष्पक्ष मतदान करवाने का संकल्प लिया। पत्रिका संवाददाता आकाश मदन अरोड़ा ने पत्रिका के इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व पत्रिका भी निर्वाचन विभाग की तरह मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में जुटी हुई है। प्राचार्य डॉ. पूनम दत्ता ने छात्राओं को मतदान अनिवार्य रूप से करने की शपथ भी दिलाई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.