>>: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका... PCC उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज BJP में शामिल, बोले- 'सनातन के विरोध में नारे नहीं लगा सकता'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Congress Leader joining BJP today : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं का पाला बदलने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उनके साथ-साथ आज पूर्व विधायक गंगाजल मील, हनुमान मील, हेतराम मील, मांगीलाल, सुशील शर्मा, महेश शर्मा, ताराचंद धायल, विक्रम परिहार, पृथ्वीराज चौहान, गजेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, अशोक अवस्थी, मनोज लाल गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, मुजीब, बुद्धिप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत के चर्चे दिल्ली तक, इन 'सुपर हॉट' सीट पर कौन दर्ज करेगा जीत?


PCC उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि सनातन के विरोध में मैं नारे नहीं लगा सकता है। पार्टी के सनातन को लेकर स्टैंड पर असहज महसूस किया। सनातन विरोधी बयान को लेकर भी पार्टी ने कुछ नहीं किया। इस दौरान अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा ने हर घर नल से जल, हर घर शौचालय, किसान को सम्मान निधि दी है। आज हर व्यक्ति अपने घर में सुरक्षित महसूस कर रहा है।

बता दें सुशील शर्मा प्रदेश के सीनियर एडवोकेट है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व AAG, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 10 वर्ष तक महासचिव पद पर रह चुके है। साथ ही जयपुर बार के सबसे युवा महासचिव और अध्यक्ष भी निर्वाचित हो चुके है।

नागौर में भी कांग्रेस को बड़ा झटका

नागौर के मेड़ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी में निर्दलीय पार्षद शोभा लाहोटी, कैलाश गौड़ सहित एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रधान संदीप चौधरी, नवीन मंडा, नरेश पारीक सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।



यह भी पढ़ें : पायलट सदस्य तो गहलोत को बनाया चैयरमेन... कांग्रेस ने की कैम्पेन कमेटी की लिस्ट जारी; देखें कौन-कौन?

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.