>>: Digest for July 08, 2021

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

पाली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पौधारोपण दिवस के रूप में मनाई गई। मंडल स्तर व बूथ स्तर सहित शक्ति केंद्रों पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के जिला प्रभारी तिलोकराम चौधरी ने बताया कि राजेंद्र नगर विस्तार के जलदाय विभाग तथा शिव मंदिर में पौधारोपण किया गया। इस मौके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र बोहरा, पार्षद राकेश भाटी, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष नरपत दवे, पार्षद अशोक शर्मा, गणपत मेघवाल, छोगाराम देवासी आदि मौजूद थे।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत चौधरी गादाना के निर्देशानुसार महामंत्री प्रमेंदरसिंह परिहार के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर शिवाजी मंडल महामंत्री खीमसिंह भाटी, कल्याणसिंह सोलंकी, श्याम मेवाड़ा, अभिमन्यू, तरुणसिंह चौहान, सोहन, तेजसिंह चौहान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा हेमावास मंडल ने मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण किया। कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया। इस मौके सरपंच मोहनलाल पटेल, लक्ष्मण सिंह, मंजू बावरी, नरेश मालवीय, कमलेश पटेल आदि मौजूद थे।

गुंदोज में किया पौधों का वितरण
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाजपा गुंदोज मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल दयालपुरा के नेतृत्व में पौधों का वितरण किया गया। इस मौके महामंत्री रघुनाथसिंह रावणा, प्रवक्ता नंदकिशोर शर्मा, उप सरपंच मधु शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रीति रमेश मेघवाल आदि मौजूद थे।

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के बोरनड़ी गांव सरहद में स्थित बेरा समदड़ा पर कुएं में गिरे नाबालिग नरेन्द्र नायक को निकालने के लिए 15वें दिन भी रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन टीम नाबालिग तक नहीं पहुंच पाई है। सेना, पुलिस, प्रशासन व स्थानीय श्रमिक देशी जुगाड़ से कुएं से मलबा व पानी निकालने का काम कर रहे हैं। सवराड़ पूर्व सरपंच कैलाश मालवीय के निर्देशन में क्षेत्रीय श्रमिक जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला कलक्टर अंशदीप मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार रामलाल मीणा को पीडि़त परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए उनके दस्तावेज तैयार करवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कार्य में सहयोग के लिए पूर्व सरपंच मालवीय की पीठ थपथपाई। विकास अधिकारी किशनङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि पानी की आवक काफी ज्यादा हो जाने के कारण मंगलवार को कुंए मे से मात्र तीन फीट मलबा निकाला गया है।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपालङ्क्षसह, उपखण्ड अधिकारी दौलतराम, बोरनड़ी सरपंच धनङ्क्षसह कुम्पावत, पंचायत प्रसार अधिकारी भरतसिंह सोढ़ा, आरआई माधुराम, उप निरीक्षक अनिलकुमार, पटवारी अजयङ्क्षसह जैतावत, ग्राम विकास अधिकारी सुमेरङ्क्षसह, कैलाशचंद्र, प्रकाश मीणा, रमेश मेवाड़ा, चेतनप्रकाश, भुण्डाराम, जगदीश कुमार, कैलाशचंद, ओमप्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव में रविवार रात को कुछ लोगो द्वारा एक परिवार पर हमला कर एक जने की हत्या करने के मामले में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों का धरना मंगलवार दोपहर तक जारी रहा, इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने समझाइश की और मामले की निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे परिजन मान गए और शव का पोस्टमार्टम करवाने को राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इधर, हत्या के मामले की जांच जारी है। पुलिस ने करीब 12 जनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ व हत्या की तस्दीक जारी है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई जाएगी।

दो दिन बाद माने, पुलिस अधिकारी व जनप्रतिधि पहुंचे मौके पर
जानकारी के अनुसार तेलपुरा निवासी सुखदेव सिंह रावत के परिवार पर गांव के ही पप्पूसिंह पुत्र कूप सिंह सहित अन्य लोगों ने हमला कर सुखदेव सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण पूर्व प्रधान जीवन सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और वे मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने व लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मंगलवार को मारवाड़ जंक्शन पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, प्रधान मंगलाराम देवासी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपालङ्क्षसह, सोजत सीओ डॉ हेमंत कुमार जाखड़, सिरियारी थानाधिकारी सुरेश सारण ने परिजनों, ग्रामीणो व समाजबंधुओं से वार्ता की और समझाइश की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद परिजन पोस्मार्टम को राजी हुए। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य कैलाशङ्क्षसह, मदनङ्क्षसह सारण, बोरीमादा सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ङ्क्षसह, पूरण ङ्क्षसह, कैलाश सिंह, नेनूसिंह, नारायणङ्क्षसह, वेनङ्क्षसह, कू  पङ्क्षसह, नवलसिंह, सवाईसिंह सहित अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह ने अपनी हत्या के दस घंटे पहले पुलिस में रिपोर्ट देकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने व अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रात आठ बजे उसकी हत्या कर दी गई। इससे ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश फैल गया था।

ग्रामीणों ने की शिकायत
पुलिस ने जिन 12 जनों को दस्तयाब किया है, उनकी शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सारण से तेलपुरा जाने वाले रास्ते पर आने जाने वाले लोगों के साथ ये लोग मारपीट कर व झूठे मामले मे फंसाकर उनसे रुपए वसूलने का आरोप लगाया। लम्बे समय से इन लोगों के आतंक की वजह से इस रास्ते पर आना जाना भी बंद पड़ा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पाली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना के भालेलाव रोड स्थित एक मकान में मंगलवार दोपहर को लुटेरे घुस गए। वहां मौजूद महिला को पिस्टल दिखाकर अलमारी से चालीस हजार रुपए, सोना चांदी के जेवरात ले भागे। पुलिस ने क्षेत्रभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालेलाव रोड पर एक निजी स्कूल एकेडमी के पास जैन नगर आया हुआ है। यहां गोपाल सिंह का मकान है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक पर दो तीन लुटेरे आए और दरवाजा खटखटाया। गोपाल सिंह घर पर नहीं था, उसकी पत्नी प्रेमलता कंवर स्नान कर रही थी। चार साल के बच्चे ने दरवाजा खोला तो लुटेरे घर में घुस गए। उन्होंने प्रेमलता को पिस्टल दिखाकर धमकाया और अलमारी की चाबी मांगी, अलमारी खोलकर लुटेरे उसमें से चालीस हजार रुपए व जेवरात ले भागे। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी सवाई सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज में खंगाले, कुछ फुटेज मिले
थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, इसमें कुछ फुटेज मिले हैं, जिसमें दो से तीन जने बाइक पर आते जाते दिख रहे हैं। इस आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।

पाली. बचपन में अपने ननिहाल टेकरा (फलोदी) में खेले-कूदे और गांव सिसरवादा (पाली) में पले बढ़े JitendraSingh Jaitawat ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत देश और पाली का नाम रोशन किया है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ फिनटेक फोरम 2021 में बतौर मुख्य वक्ता जितेन्द्र ने अपने ओजस्वी और ज्ञानपरक उद्बोधन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने फाइनेंस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता के बारे में दुनिया के कई देशों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जितेंद्र Singapour स्थित कंपनी में चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर (cto)के पद पर कार्यरत है। इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिभागी शामिल हुए। फिनटेक फोरम पर उन्होंने कहा कि किस तरह उनकी टीम आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के जरिए दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ के विकासशील देशों के एसएमई सेक्टर में कऱीब 500 बीलियन डॉलर के वित्तीय गैप को कम करने और आधारभूत बैंकिंग सुविधाओं से वंचित कऱीब 30 करोड़ लोगों तक अपनी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जितेंद्र के नेतृत्व में बने इसी तकनीकी प्लेटफार्म को वर्ष 2020 में कोविड से ग्लोबल स्केल पर निबटने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग टॉप 40 इनोवेटिव फिनटैक सोल्यूशंस में शामिल किया गया था।

यों गाड़े सफलता के झंडे

जितेन्द्र के पिता शिवजीसिंह जैतावत पुलिस में अतिरिक्त उप निरीक्षक (एएसआई) है। जितेन्द्र की प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल में नानोसा नरपतसिंह भाटी के सान्निध्य में टेकरा गांव में हुई। तत्पश्चात सीनियर सैकण्डरी तक पाली शहर की इमानुअल मिशन स्कूल में अध्ययन किया। 2006 में उन्होंने मालवीय राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान जयपुर से बीटेक किया। उन्होंने 2006 में अपना कॅरियर आइबीएम इंडिया से शुरू किया था। तभी से सफलता का यह सफर सात समंदर पार लगातार जारी है। 2008 में टोक्यो में गोल्डमन सैच्स में सेवाएं दी। टोक्यो और सिंगापुर में वाइस प्रेसीडेंट के रूप में गोल्डन सैच्स में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। 2019 से हेलीकैप में मुख्य तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

प्रेरणा से यहां तक पहुंचा
नानोसा नरपतसिंह और पिता शिवजीसिंह का ऋणी हूं। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यहां तक पहुंचा हूं। जहां भी रहता हूं भारतीयता में जीता हूं। मुझे खुशी है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर मैंने मुकाम हासिल किया। टैलेंट के दम पर हम पूरी दुनिया में नाम कमा सकते हैं।

जितेन्द्रसिंह जैतावत, cto

-राजेन्द्रसिंह देणोक
पाली। अगले 14 साल यानी 2035 तक शहर का स्वरूप कैसा होगा, इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। नगर विकास न्यास (यूआइटी) और नगर नियोजक पाली शहर का मास्टर प्लान और जोनल प्लान बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। संभवत: अगले दो माह में पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा। पाली शहर और यूआइटी के क्षेत्र वाले 38 गांवों को मिलाकर पूरे क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। अब भविष्य में शहर का विकास जोनल प्लान के मुताबिक ही होगा।

जोधपुर के वरिष्ठ नगर नियोजक की अगुवाई में दोनों प्लान बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकारी जमीनें चिह्नित कर ली गई है। नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के गांवों का भी राजस्व रिकॉर्ड संकलित किया गया है। नगर विकास न्याय पूरी मॉनिटरिंग कर रहा है। नगर नियोजक को सभी आवश्यक दस्तावेज और संसाधन उलब्ध कराए जा चुके हैं।

फायदा : सुनियोजित हो सकेगा शहर का विकास
मास्टर और जोनल प्लान बनने से शहर का विकास सुनियोजित ढंग से हो सकेगा। शहर की जनसंख्या के अनुपात में शहर की सुंदरता और जरूरतों के हिसाब से विकास किया जा सकेगा। जोनल प्लान भी शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। शहर के किस हिस्से में (जोन) में क्या होना चाहिए, जमीनों, संस्थाओं, पार्कों इत्यादि का सम्पूर्ण ब्यौरा होगा। भू उपयोग तय होने से भूमि का संपरिवर्तन भी उसके अनुरूप कराया जा सकेगा। भविष्य के लिहाज से भी शहर का विकास कैसे होगा, इसकी पूरी तस्वीर प्लान में नजर आएगी।

चुनौती : मास्टर प्लान को लागू करना
मास्टर और जोनल प्लान नि:संदेह शहर की बसावट में चार चांद लगाएंगे, लेकिन इसकी पालना कराना भी नगर सुधार न्यास और जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा। मास्टर प्लान की अनदेखी अब आम बात हो गई है। शहरों में बढ़ते अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से बनती इमारतें इसका उदाहरण है। मास्टर प्लान पूर्व में भी कई बार बने हैं, लेकिन इसकी सख्ती से पालना नहीं कराई जाती। इस कारण शहरों का विकास सुनियोजित नहीं हो रहा। पाली में भी पार्र्किंग हो या भवनों का निर्माण, अधिकांश में नियमों की अवहेलना होती है।

जोधपुर-सोजत बाइपास प्रस्तावित
मास्टर प्लान में जोधपुर से सीधे सोजत के लिए बाइपास भी प्रस्तावित है। हालांकि, बाइपास कहां से निकलेगा अभी पूरा खाका नहीं खिंचा गया है, लेकिन मास्टर प्लान में बाइपास को भी आवश्यक माना गया है। फिलहाल जोधपुर से सोजत जाने के लिए सुमेरपुर बाइपास से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे में समय और दूरी भी ज्यादा है। शहर के विकास के लिए यह बाइपास भी महत्वपूर्ण होगा।

तेजी से चल रही प्रक्रिया
मास्टर प्लान व जोनल प्लान बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अगले दो माह में इसे तैयार करने का लक्ष्य लिया है। इसी के अनुरूप काम चल रहा है। वरिष्ठ नगर नियोजक प्लान बनाने में जुटे हुए हैं। हमसे जो भी संसाधन मांगे गए वह उपलब्ध करा दिए। मास्टर प्लान व जोनल प्लान शहर के सुनियोजित विकास के लिए आधार स्तंभ साबित होंगे। -वीरेन्द्रसिंह चौधरी, सचिव, नगर सुधार न्यास, पाली

पाली। देश में पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस ने बुधवार को जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चूल्हे पर चाय बनाकर लोगों की पिलाई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची। बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

मोदी सरकार हाय-हाय जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने तेज गर्मी में चूल्हे में लकडिय़ां जला विरोध स्वरूप चाय बनाकर लोगों को पिलाई। तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खाली गैस सिलेंडर हवा में लहराया। जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि मोदीजी आप से देश नहीं संभलेगा, आप तो चाय बनाओ देश कांग्रेस संभाल लेगी। बढ़ती महंगाई से निम्न वर्ग साथ अब मध्यम वर्ग भी परेशान हो गया हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल के दाम आसमान पर हैं। इनकी कीमत कम हो तो आमजन को राहत मिले।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, रोहट प्रधान सुनीता राजपुरोहित, पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अफसाना, उप प्रधान रानी शीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व उपसभापति शमीम मोतीवाला, सोजत ब्लॉक अदिती परिहार, रानी ब्लॉक अध्यक्ष गीता रांगी आदि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही। जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष् ऐश्वर्या सांखला के साथ मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीरसिंह, पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, मोटूभाई, प्रकाश सांखला आदि मौजूद रहे।

हाथ में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं
रैली के दौरान महिलाओं के हाथ में तखितयां नजर आई। मोदी मतलब महंगाई, मोदी राज में महंगाई का बम, आम आदमी का निकला दम, मोदी हैं तो महंगाई हैं जैसी तखितयां थीं।

पाली। पाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना के भालेलाव रोड स्थित एक मकान में मंगलवार दोपहर को घर में घुसकर महिला को पिस्टल दिखाकर अलमारी से 40 हजार रुपए व सोना-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने के मामले में बुधवार को पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि भालेलाव रोड पर एक निजी स्कूल एकेडमी के पास जैन नगर आया हुआ है। यहां गोपाल सिंह का मकान है। यहां गोपाल सिंह की पत्नी प्रेमलता कंवर व बच्चों को पिस्टल दिखाकर तीन लुटेरे चालीस हजार रुपए व जेवरात ले भागे थे।

पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, उसने अहम खुलासा किया। वारदात में शामिल दो अन्य की तलाश जारी है, उनकी पहचान कर ली गई है।

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के सिरियारी पुलिस थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव में रविवार राम को कुछ लोगों द्वारा एक परिवार पर हमला कर एक जने की हत्या करने के मामले को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी नौ अन्य जनों को थाने पूछताछ के लिए लाया गया है। उनकी भूमिका की तस्दीक की जा रही है।

मामले की जांच कर रहे मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी मोहनङ्क्षसह भाटी ने बताया कि तेलपुरा निवासी सुखदेव सिंह रावत के परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर सुखदेवङ्क्षसह की हत्या कर दी थी। इसको लेकर परिजनों ने 15 जनों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया। 12 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

बुधवार को इनमें से सिरियारी थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी पप्पूङ्क्षसह पुत्र कुपसिंह, किशनङ्क्षसह पुत्र कूपङ्क्षसह, रणजीतसिंह पुत्र डूंगरङ्क्षसह रावत को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गुरुवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

पाली। जिले के आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र में बुधवार करीब चार बजे एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में क्रेन से लोहे के सरिए उतारे समय लोहे के सरियों से बना जाल नीचे काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया। जिससे 9 श्रमिक नीचे दब गए। उन्हें ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से सात की हालत गंभीर है। सूचना पर जैतारण एसडीएम डॉ भास्कर विश्नोई, सीओ जैतारण सुरेश कुमार, आनंदपुर कालू थानाधिकारी शारदा विश्नोई मौके पर पहुंची। श्रमिकों ने अल्ट्राट्रेक फैक्ट्री प्रबन्धन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन फैक्ट्री में डोम जैसे एक भवन में एक दर्जन से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। डोम के बाहर बड़े लोहे के सरीए पड़े थे। जिन्हें क्रेन की सहायता से डोम में पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान क्रेन से कुछ सरिए निकलकर डोम में दीवार पर लगी सरियों की जाली में अटक गए। जिससे भारी लोहे की सरियों का जाल नीचे काम कर रहे श्रमिकों पर जा गिरा। मौके पर अफरा तफरी मच गई। श्रमिक जिन सरियों की जाली के नीचे दबे हुए थे, वह इतनी भारी थी कि क्रेन से भी नहीं उठाई जा रही थी। जिस पर गैस कर्टर से सरियों की जाली को काटा गया। बाद में उन्हं क्रेन की सहायता से हटाया गया। रेस्क्यू करीब दो घंटे तक चला। बाद में एम्बूलेंस से तुरंत घायलों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा हैं।

यह हुए घायल
हादसे में पाली जिले के बाबरा निवासी कालूराम पुत्र छूटाराम, रामपुर जैतारण निवासी सुखरामसिंह पुत्र गिरधारीसिंह, जैतारण निवासी भगवानराम देवासी पुत्र अमनराम देवासी, बलाड़ा निवासी महेन्द्रराम पुत्र गोविंदराम, टूकड़ा जैतारण निवासी चेतनप्रकाश पुत्र जगदीशराम एवं झारखंड निवासी अर्जुनराम पुत्र बिफनराम गंभीर घायल हो गए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.