>>: टोंक में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने फहराया तिरंगा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

टोंक. जिले में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। समारोह में आयेाजित कार्यक्रमों में कोरोना वैक्सीनेशन का जागरूकता संदेश भी दिया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान होम गार्ड की टुकडियां मंच से सलामी देते हुए गुजरी। आरएसी बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत धुनें बजाई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया।

मुख्य समारोह में देश पर शहीदों की वीरंगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बी एण्ड बी गु्रप के युवा कलाकार गौरव बिन्दल एवं आयुश बिन्दल द्वारा देश भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन कम्यूनिटी थियेटर द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन का जागरूकता संदेश नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

साथ ही वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों से कोरोना ऐप्रोप्रियट बिहेवियर अपनाने की अपील की गई। जिसकी लोगो ने तालियां बजाकर सराहना की। आजाद आर्ट एकेडमी ने डांस एवं देशभक्ति गाने पर देश के वीर सैनिकों द्वारा दुश्मनों से सरहद की रक्षा का सजीव चित्रण किया।

खाद्य निरीक्षक मदन लाल गुर्जर के निर्देशन में योगा टीम द्वारा योग की महत्ता को बताया गया। समारोह में जिले की 58 प्रतिभाओं का उल्लेखनिय कार्य करने पर सम्मान किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार एवं व्याख्याता कुसुम लता विजयवर्गीय ने किया।


मुख्य समारोह के आयोजन के दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा, सीईओ डॉ0 सौम्या झा, उप वन संरक्षक श्रवण रैड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा, प्रधान टोंक सुनीता गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी नित्या के, पुलिस उपाधीक्षक चन्द्र सिंह रावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इनका कियासम्मान

स्वाधीनता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले की 58 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिनमें एसडीओ टोंक नित्या के, विकास अधिकारी टोंक बृजमोहन गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, सीएमएचओ अशोक कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता राजसिंह चौधरी, लेखाधिकारी मनरेगा शंकर लाल हाथीवाल, डीपीएम (राजीविका) डॉ. मुकेश चावला, सहायक अभियंता आर.एस.माली, वरिष्ठ विशेषज्ञ निश्चेतन हरिचरण मीणा, चिकित्सा अधिकारी लवादर डॉ. वसीम अहमद, यूनानी चिकित्सक लियाकत अली मन्सूरी, नायब तहसीलदार देवली ममता यादव, कनिष्ठ अभियंता हनुमान चौधरी, व्याख्याता कंवरावास बाबू लाल शर्मा, व्याख्याता डारडाहिन्द अनीश अख्तर, कनिष्ठ लेखाकार मनरेगा राजूलाल शर्मा, तकनीकी सहायक विजेन्द्र सिंह, ऑफिस कानूनगो दूनी अजय पारिक, पटवारी धर्मराज चौधरी, वरिष्ठ सहायक टोडारायसिंह राजाराम नागर, कनिष्ठ सहायक टोडारायसिंह सुरेश यादव, एएनएम टोंक कमलेश कुशवाहा, नर्स ग्रेड द्वितीय जिनेन्द्र जैन, नर्स डीआरसीएचओ चन्दन सिंह पंवार, सहायक प्रबन्धक मार्केटिंग राजाराम चौधरी, बीएलओ नरेन्द्र साहू, डिस्ट्रीक डाटा मैनेजर राजेश सैनी, डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर कमलेश कुमार बैरवा, सूचना सहायक अनिल महावर, नेटवर्क इंजीनियर तोसिफ अहमद, सिस्टम सर्विस इंजीनियर मोहम्मद अजहर खान, संस्था एक्शनएड एसोसिएशन, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन, समाज सेवा इम्तियाज खान, कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शकील, कनिष्ठ तकनीकी सहायक टोंक किशन सिंह, एएनएम मिनाक्षी जैन, परिचालक रजिया, वाहन चालक लेखराज सैन, मनीष कुमार बैरवा, खिलाड़ी समा खान, सहायक कर्मचारी मोहम्मद आसिफ, कनिष्ठ सहायक धर्मेन्द्र सोनी, सहायक कर्मचारी दामोदर नामा, छात्र प्रियांशु गुर्जर, योगासन खिलाडी रेणू यादव, भेरू लाल कुम्हार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामस्वरूप गुर्जर, रजनी कंवर, प्रहलाद दास जोनवाल, राजेश, विजय, भागचंद, त्रिलोक, दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी रोहन रघुवंशी, महावीर शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी शुभम गिरी का जिला कलक्टर ने व पुलिस अधीक्षक प्रशंसा पत्र व शील्ड देकर सम्मान किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.