>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अजमेर संभाग में प्रथम स्थान पर रहा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोंक, 2 लाख रूपए भी मिला पुरस्कार Saturday 20 May 2023 09:07 AM UTC+00 टोंक. कायाकल्प प्रोग्राम के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाउसिंग बोर्ड ने राज्य स्तर पर अजमेर संभाग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस अग्रवाल ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाउसिंग बोर्ड राज्य स्तर पर खरी उतरी है। संभाग में पहले स्थान पर आने से केन्द्र को 2 लाख रुपए का पुरस्कार भी विभाग की ओर से मिला है। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक ङ्क्षसघा राम गुर्जर ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर की साफ.-सफाई सुंदरता एवं मरीजों को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करना चिकित्सा संस्थान का दायित्व होता है। इस सफलता के लिए चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अभिषेक छारोडिया, पब्लिक हेल्थ मैनेजर मोहम्मद शरजील खान, लैब टेक्नीशियन विपिन जैन, संपत जाट , शबाना बी, शिमला चौधरी, लक्ष्मी सैनी, अल्का स्वामी, रेखा यादव, अक्षय जैन, अंकित शर्मा आदि कर्मचारियों ने मेहनत कार्य किया। पीटीईटी परीक्षा के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण जिला समन्वयक प्रो. सौलत अली खान ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में जिले के सभी केंन्द्राधीक्षकों को जिला पर्यवेक्षक संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) डॉ.शौकत अली देशवाली ने परीक्षा को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने सम्बन्धी निर्देश दिए। जिला समन्वयक खान ने बताया कि टोंक जिले में 15725 परीक्षार्थी पंजीकृत है, इनके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिला स्तर पर परीक्षा सम्बन्धी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजकीय केन्द्राधीक्षकों एवं वीक्षकों की ड्यूटी आवंटन का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही समस्त केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित कर परीक्षा से एक दिन पूर्व ही अपनी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए कहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
