>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लव जेहाद का आरोप : युवती पर धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का मामला Thursday 01 June 2023 03:27 AM UTC+00 शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र की युवती पर एक युवक व उसके पिता व भाई द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्म परिवर्तन और शादी नहीं करने पर युवक ने उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी दोस्ती आयड़ निवासी मोहम्मद आसिफ भुट्टो से थी। उसने आरोपी से संबंध विच्छेद करने को कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर आसिफ ने मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि उसने आरोपी के पिता अब्दुल रज्जाक और भाई खालिद बरकती को इस बारे में बताया तो उन्होंने ने भी उससे कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर लें, अन्यथा आसिफ उसे मार देगा। आरोपी के पिता ने भी उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। आरोपी पीडि़ता के निवास पर जाकर भी उसे परेशान करता है। उसने पूर्व में भी मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन आरोपी का पिता उसकी जमानत करवाकर ले आया। इसके बाद से ही वह दबाव बना रहा है और सोशल मीडिया पर उसके नम्बर डाल रहा है। लोगों को कह रहा है कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली। धमकी दी थी कि शादी और धर्म परिवर्तन नहीं किया तो 31 मई को उसके टुकड़े कर देगा। रिपोर्ट पर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु करते हुए मोहम्मद आसिफ भुट्टो, भाई खालिद बरकती और आरोपियों के पिता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
