>>: भाजपा नेता ने पहले की सीएम गहलोत की तारीफ, फिर बोले-करते हैं राजनीति

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर/पत्रिका। Rajasthan Politics: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर आए। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पूरी तरह राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि एक सवाल के जवाब में उन्होंने गहलोत के सच बोलने बात की।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगाए आरोपों के जवाब में कहा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री गहलोत ने दे दिया। इस मामले में गहलोत ने सच बोला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे व गहलोत के बीच कभी नहीं बनी। वसुंधरा राजे पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। यह कांग्रेस नेताओं की आपसी राजनीति का नतीजा है। उन्होंने गहलोत सरकार बचाने के सवाल के पर कहा कि हमने कोई सरकार नहीं बचाई, सरकार गिराने वाले भी कांग्रेसी थे और बचाने वाले भी वे ही थे।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों को ऑक्सीजन दे रहे ये दिग्गज
विधानसभा चुनाव में भाजपा के चेहरे के सवाल पर परनामी ने कहा कि संसदीय बोर्ड यह तय करेगा, वह पैनी नजर से सब देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल तक कांग्रेस सरकार महंगाई कम नहीं की और अब कैम्पों के नाम पर लोगों को धूप में परेशान कर बरगला रहे हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साढ़े चार साल में अपराध, महंगाई बढ़ाने तथा युवाओं, किसानों से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.