>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पांच दिवसीय अंतर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ Monday 22 May 2023 12:10 PM UTC+00 सिरोही. नगर परिषद सिरोही की ओर से अंतर वार्ड डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 रविवार से शुरू हुई। इसके शहर के 35 वार्ड की महिला और पुरुषों की टीमें खेलेंगी। यह प्रतियोगिता 25 मई तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संयम लोढ़ा ने किया। विधायक ने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सिरोही क्षेत्र में खेलों के विकास के लिए हाल ही में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। सभी टीमों को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए सभी को इस प्रतियोगिता का भरपूर लुत्फ उठाने का आग्रह किया। पुरुष वर्ग के साथ-साथ महिला वर्ग की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समाजों की ओर से की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी बालिकाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष सभापति महेंद्र मेवाड़ा द्वारा सभी टीमों का स्वागत किया एवं आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया। इसके बाद मैदान में विधायक द्वारा सभापति की गेंद पर चौका लगाकर खेल का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच वार्ड-30 व वार्ड-21 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड 30 विजयी रही। दूसरा मैच वार्ड संख्या 28 व वार्ड संख्या 34 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 28 विजयी रही। तीसरा मैच महिला वर्ग में खोखा खेजड़ा टाइटन्स व सिरोही रॉयल्स के बीच हुआ। जिसमें सिरोही रॉयल्स विजयी रही। चौथा मैच वार्ड 7 व वार्ड 16 के बीच हुआ। जिसमें वार्ड संख्या 16 विजयी रही। पांचवां मैच वार्ड संख्या 17 व वार्ड संख्या 29 के बीच हुआ। जिसमें वार्ड संख्या 17 की टीम ने 76 रन का लक्ष्य दिया। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी का खेल जारी था। शुभारंभ समारोह में सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, आयोजन समिति के सदस्य सुरेश सगरवंशी, माहरूफ हुसैन, भगवानाराम विश्नोई, सभी वार्डो के पार्षद अपनी अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों द्वारा सराहनीय सहयोग दिया जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
