>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एक ही चिता पर देवरानी-जेठानी व बहू का अंतिम संस्कार Wednesday 31 May 2023 01:04 PM UTC+00 पचलंगी/ गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं ). मनसा माता की पहाड़ी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार भी हृदय विदारक रहा। मणकसास गांव के राजीवपुरा ढाणी अगली में मंगलवार को पांच शव एक साथ पहूंचे तो हर कोई रो पड़ा। गांव में चार महिलाओं का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इनमें तीन देवरानी-जेठानी और एक उनके जेठ के बेटे की पत्नी है। वहीं हादसे में मारे गए गांव के एक मासूम को दफनाया गया। इस दौरान हर किसी का रो-रो कर बुरा हाल रहा। गांव में चार महिलाओं का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इनमें गोठी देवी (35 ), धोली देवी (25 ) और सुंदरी देवी (22) तीनो देवरानी-जेठानी हैं। चौथी मृतका कमलेश जेठ के बेटे की पत्नी है। यह सभी साथ में मनसा माता के आयोजित यज्ञ में शामिल होने गए थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सुंदरी के पुत्र महेश ने सभी को मुखाग्नि दी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम निखिल पुत्र मुकेश की मौत हो गई। वह अपनी दादी बनारसी के साथ मनसा माता के गया था। निखिल की मां ने एक महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। इसलिए वह घर पर ही थीं। दादी बनारसी देवी हादसे में घायल हो गई। उसका जयपुर में इलाज चल रहा है। हादसे में मृतका सुमन पुत्री प्रहलाद की पांच साल पहले गणेश्वर में शादी हुई थी। सुमन के दो बच्चे हैं। सुमन दो रोज पहले ही अपने पीहर राजीवपुरा आई थी। सुमन को ससुराल गणेश्वर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उदयपुरवाटी. परिजन की सहमति नहीं होने के कारण उदयपुरवाटी निवासी सुनीता देवी पत्नी रोहिताश सैनी व उसके दो साल के बेटे सूर्य का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन का कहना था जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान अस्पताल में धरना शुरू कर दिया गया। बाद में पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी, दौलत सैनी ने राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा को परिजन की मांग से अवगत करवाया। इस पर मंत्री गुढा ने कि कहा कि उनकी तरफ से आर्थिक सहायता की जा चुकी है। आगे जितनी मदद होगी की जाएगी। लेकिन शाम तक कोई सहमति नहीं बनी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
