>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के इस गांव में रेतीले धोरों में सेब की बम्पर पैदावार, हो रही लाखों रुपए की आय Monday 22 May 2023 10:55 AM UTC+00 पुष्पेन्द्र सिंह दूत/नवलगढ़। नवलगढ़ सीमा से सटे बेरी गांव में एक किसान परिवार जैविक खाद का उपयोग कर सेब की खेती से लाखों कमा रहा है। उन्होंने आठ साल पहले मात्र पांच पौधे सेब के लगाए थे, आज उनके बगीचे में सेब के सौ पेड़ खड़े हैं। किसान संतोष खेदड़ व उनके पति रामकरण खेदड़ वर्ष 2008 से लगातार बागवानी व फलदार पेड़ों की खेती में नवाचार कर रहे हैं। उनका बेटा भी कृषि विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई के बाद बागवानी में ही लग गया। तीनों की मेहनत का ही आज उन्हें फल मिल रहा है। दसवीं तक पढ़ी संतोष देवी अपने बगीचे में नर्सरी व बागवानी रिसर्च सेंटर भी चलाती है। अब तक वह हजारों किसानों को जैविक खेती व बागवानी के गुर सिखा चुकी है। उनके बगीचे में सेब के अलावा अनार, रेड जापानी अमरूद, मौसमी, बेर, चिकू, किन्नू की भी शानदार पैदावार हो रही है। जीवामृत का घोल आता है काम राष्ट्रीय स्तर पर हो चुके सम्मानित कोई भी कर सकता है सेब की खेती यह भी पढ़ें : कलक्टर 5 बजकर 5 मिनट पर आए, 10 मिनट इंतजार किया, जैसे ही सवा पांच बजे पद संभाला 9 से 10 हजार रुपए प्रति पेड़ से आय |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
