>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शेखावत ने सीएम गहलोत पर फिर साधा निशाना, बोले— भ्रष्टाचार के मामलों की सही जांच हो तो सफेद कुर्ते वाले भी चपेट में आ जाएंगे Monday 22 May 2023 02:12 PM UTC+00 जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को फिर सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। शेखावत ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार में पनप रहे भ्रष्टाचार के मामलों की सही जांच हो तो कई सफेद कुर्ते वाले भी चपेट में आ जाएंगे। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे बैंचमार्क तोड़ दिए। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को एमएनआईटी में पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम गहलोत बार-बार संजीवनी प्रकरण में उनका नाम लेते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत जितना समय संजीवनी पर लगाते हैं। संजीवनी पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उसके बजाय उतना समय जनता के मुद्दों पर लगाते तो उन्हें राहत शिविरों में नहीं भागना पड़ता। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में संजीवनी के इन्वेस्टर्स सीएम से मिले थे, तब वे कहते थे कि क्या मेरे से पूछकर इनवेस्ट किया था। अब कहते हैं कि इन्वेस्टर्स मिलते हैं तो उनकी आंख में आसूं आ जाते हैं। आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी में 20 लाख इन्वेस्टर्स का 14 करोड़ का घोटाला है, गहलोत को उनके आंसू नहीं दिखाई दिए। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मामलों की जांच सीबीआई के माध्यम से होनी चाहिए। मध्यप्रदेश और गुजरात में इसकी जांच सीबीआई को दे चुके, लेकिन राज्य सरकार इसका विरोध कर रही है। अब सरकारी दफ्तरों में भी नकदी-सोना— शेखावत इन पर भी बोले शेखावत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
