>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
चिकित्सक को हनी ट्रैप में फंसाया, दपंती ने डरा धमका कर वसूले लाखों रूपए Sunday 21 May 2023 08:18 AM UTC+00 बूंदी.Honey Trap Case: सामान्य चिकित्सालय के सरकारी चिकित्सक को हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैक मेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दपंती ने चिकित्सक को डरा धमका कर साढ़े 6 लाख रुपए वसूल लिए। हालांकि मामला डेढ़ साल से चल रहा है, पुलिस ने चार दिन पूर्व ही इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी अनुसार सामान्य चिकित्सालय में डॉ.अनिल गुप्ता कार्यरत है। करीब डेढ़ साल पहले चिकित्सक के आवास पर एक महिला काम करने के लिए आई। महिला बलात्कार का आरोप लगाने के नाम पर चिकित्सक को ब्लैक मेल करने लग गई। शुरुआत में चिकित्सक से महिला ने 30 हजार रुपए ले लिए। फिर एक लाख रुपए डरा धमका कर वसूल लिए। ऐेसे करके कुल मिलाकर आरोपी महिला ओर उसके पति ने साढ़े 6 लाख रुपए ले लिए। आरोपी हर रोज चिकित्सक को फोन पर ब्लैकमेल और पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने के नाम पर डरा-धमकाते रहे। इससे परेशान होकर चिकित्सक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। यह भी पढ़ें : भाजपा के नेताओं ने योजना भवन में मिले करोड़ों रुपयों पर गहलोत को घेरा, उठाया बड़ा सवाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुंसधान शुरु किया। दोनों आरोपी दपंती दबलाना थाना क्षेत्र के आनंदगज हाल टोंक जिले के देवली थाना के उथरना निवासी दुर्गालाल व पत्नी फोंरता उर्फ फोरी शनिवार को चिकित्सक के सरकारी आवास पर एक लाख रुपए लेने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
यहां से सीखी शातिराना चाल 20-20 बार फोन करते रहे थे आरोपी यह भी पढ़ें : बिना पैकिंग तिथि और मूल्य के धड़ल्ले से बाजार में बिक रही खाद्य सामग्री |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
