>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल Wednesday 31 May 2023 05:15 PM UTC+00 जाखम बांध से संभाग में 1473 गांवों के 2.12 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा। इसके लिए 3693 करोड़ की परियोजना मंजूर की गई। इसकी स्वीकृति जयपुर में हुई एसएलएसएससी की बैठक में दी गई। साथ ही प्रदेश की 4 अन्य परियोजनाओं को भी स्वीकृत किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीएचइडी एवं भूजल) डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की 37वीं बैठक मंगलवार को हुई। जल जीवन मिशन के तहत 22 हजार 854 करोड़ रुपए की पांच बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। परियोजनाओं से प्रदेश के 11 जिलों के 5739 गांवों के 15 लाख से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। यह है जाखम परियोजना 3693 करोड़ खर्च परियोजना पर 1473 कुल गांव होंगे लाभांवित 211926 घरों में नल कनेक्शन किस जिले में कितने गांव लाभांवितजिला - गांव चित्तौडग़ढ़ - 708 उदयपुर - 375 राजसमंद - 297 प्रतापगढ़ - 93 प्रदेश में ये प्रोजेक्ट भी स्वीकृत - 7934 करोड़ लागत से सीकर-झुंझुनूं परियोजना, जिसमें इंदिरा गांधी नहर से 1133 गांवों के 3.44 लाख घरों में नल कनेक्शन होंगे - 5783 करोड़ लागत की चम्बल-अलवर-भरतपुर परियोजना, जिसमें 1237 गांवों में 3.96 लाख नल कनेक्शन देंगे - 4623 करोड़ की चम्बल-करौली-सवाई माधोपुर परियोजना, जिसमें 1426 गांवों में 4.37 लाख नल कनेक्शन देंगे - 821 करोड़ की कालीतीर-धौलपुर परियोजना, जिसमें 94 गांवों के 1.21 लाख घरों में नल कनेक्शन होंगे - 246 करोड़ की जोधपुर परियोजना, जिसमें इंदिरा गांधी नहर से को लेकर काम किया जाएगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
