>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
online nikah: 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन Tuesday 23 May 2023 12:31 AM UTC+00 138 दिन बाद अपने ससुराल पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन अनूठा निकाह जोधपुर शहर में इस अनूठे निकाह से कई परिवारों ने प्रेरणा ली। अब कई परिवार ऑनलाइन निकाह से अपने परिवार में बहू लाने की तैयारी में है। इस अनूठे विवाह के सूत्रधार सिविल कॉन्ट्रेक्टर भाले खान मेहर बताते हैं कि समय के साथ परिपाटी में भी बदलाव जरूरी है। कोरोना के बाद ऑनलाइन आयोजनों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। वाघा बॉर्डर से पहुंची दुल्हन ऑनलाइन निकाह के बाद वीजा मिलने के बाद दुल्हन को वाघा बॉर्डर तक छोडऩे उनके परिजन आए। वाघा बॉर्डर पर दुल्हन को लेने दूल्हा अपने मित्रों के साथ पहुंचा। वाघा बॉर्डर से दुल्हन सीधे जोधपुर पहुंची। दुल्हन का सूथला में ननिहाल ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार को उरुज फातिमा सूथला में अपने ननिहाल गईं। वह अपने ननिहाल आती-जाती रही हैं। अच्छा लगा आइडिया कोरोना काल के बाद पाकिस्तान आना-जाना महंगा और जोखिमभरा हो गया। पोते का पाकिस्तान में रिश्ता तय हुआ तो चिंता बढ़ गई कि पाकिस्तान बारात कैसे ले जाएं...थार एक्सप्रेस बंद है और हवाई जहाज का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन निकाह का आइडिया अच्छा लगा। ऑनलाइन निकाह हो गया। वाघा बॉर्डर से पोते की बहू भी जोधपुर पहुंच गई। - भाले खान मेहर, दूल्हे के दादा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
