>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Pm Modi in Ajmer- मोदी बोले-मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है, पहले पैसे कहां जाते थे Wednesday 31 May 2023 12:18 PM UTC+00 अजमेर. पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को तय समय पर अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पहुंच गए। उनके पहुंचते ही सभा स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी बोले कांग्रेस ने सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन शुरू नहीं की। कांग्रेस की गति से चलते तो देश में 40 वर्ष बाद टीकाकरण शत प्रतिशत होता। आजकल बहुत से लोग पूछते हैं। विकास के काम के लिए ये मोदी इतने पैसे लाता कहां से है। मैं बताता हूं मोदी पैसे कहां से लाता है। पहले पैसे कहां जाते थे। आज कहां जाते हैं वह भी बताता हूं। हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी नहीं रही है। यह बहुत जरूरी होता है कि जो पैसे सरकार भेजे वह पैसे विकास के कामों में लगे। कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से माना था कि सरकार 1 रुपया भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत पैसे खाने वाली पार्टी है। भाजपा ने बीते 9 वर्षों में इतना विकास इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भाजपा कांग्रेस की लूट के रास्तों को बंद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ शुरूआत की। खोड़ा गणेश जी, तेजाजी, देवनारायणजी, शाकम्भरी माता, मीरां बाई को किया। उन्होंने कहा कि यह ख्वाजा साहब की नगरी है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको मिलकर नए भारत का निर्माण करना होगा। आज पूरी दुनिया की निगाहें हम पर टिकी हैं। हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन दर्शन को विश्व ने आत्मसात किया है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
