>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मंडी में मौसमी फलों की भरमार, भाव में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी Wednesday 31 May 2023 06:31 AM UTC+00 मंडी में मौसमी फलों की भरमार, भाव में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी अलवर. अलवर फल मंडी में इन दिनों मौसमी फलों की खूब आवक हो रही है। हालांकि अभी भाव में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। लेकिन, आगे आने वाले समय में कुछ मंदी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल अलवर फल मंडी में आम, खरबूजा, केला व तरबूज आदि फलों की मांग के अनुरूप आवक हो रही है। दशहरी आम की आवक शुरू शहर के अग्रसेन सर्किल स्थित फल मंडी में दशहरी आम की आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी आवक कम होने से भाव थोड़ी तेजी है। बताया जा रहा है कि अभी पठानकोट से दशहरी आम की आवक हो रही है। वहीं, करीब 10 दिन बाद जब उत्तर प्रदेश से भी दशहरी आम की आवक शुरू होगी तो भाव में कुछ मंदी आ सकती है। खरबूजे की हुई खूब बिक्री अलवर मंडी में इन दिनों पंजाब से खरबूजे की अच्छी आवक हो रही है। वहीं, निर्जला एकादशी पर खरबूजे के दान का विशेष महत्व होने के कारण मंगलवार को खरबूजे की खूब बिक्री हुई। इस दौरान शहर की सभी मंडियों में खरबूजे की खुदरा मूल्य पर 30 से 35 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक्री हुई। (मंडी में मंगलवार के थोक व खुदरा भाव रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से) फल थोक भाव खुदरा भाव आम (दशहरी) 40-50 70-80 आम (सफेदा) 45-50 70-80 खरबूजा 15-20 30-35 केले 20-25 30-40 तरबूज 8-10 10-12 मंडी में इन दिनों मौसमी फलों की आवक मांग के अनुरूप हो रही है। वहीं, आगे आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों से भी आम सहित अन्य फलों की आवक होने से भाव में कुछ मंदी की संभावना है। -जय खुराडिय़ा, सब्जी विक्रेता, अग्रसेन मंडी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
