>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बिजली बिल में अगले दो महीने डिस्कॉम को लगेगा झटका Wednesday 31 May 2023 06:37 PM UTC+00 अलवर. बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुश खबर। आगामी जून व जुलाई के बिजली बिल में अमानत राशि के ब्याज की राहत दी जाएगी। अलवर जिले में सात लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को 15 करोड़ से ज्यादा राशि अमानत राशि के ब्याज के रूप में लौटाई जाएगी। बिजली निगम कनेक्शन जारी करते समय उपभोक्ताओें की अमानत राशि जमा करता है। यह राशि उपभोक्ताओं के दो महीने की बिजली खपत के औसत के बराबर होती है। जिन उपभोक्ताओं से कनेक्शन के दौरान अमानत राशि नहीं ली जाती, उनकी बाद में दो महीने की औसत बिजली खपत के आधार पर यह राशि जमा की जाती है। बिजली खपत के आधार अमानत राशि में बदलाव भी होता रहता है। अलवर जिले में भी सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं की अमानत राशि निगम के पास जमा है। चूंकि यह राशि मूल रूप से उपभोक्ताओं की होती है, इस कारण पर निगम हर साल उन्हें बैंक ब्याज दर के आधार पर ब्याज राशि को लौटाता है। गत वर्ष अलवर वृत में 15 करोड़ से ज्यादा राशि उपभोक्ताओं को लौटाई गई है। सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को मिलेगी ब्याज राशि
जेएल मीणा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
