>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पुलिस पर गोली दागने वाला इनामी तस्कर धरा गया Wednesday 31 May 2023 02:55 PM UTC+00 चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए पांच हजार रुपया का इनामी तस्कर चार साल बाद धरा गया। Bounty smuggler who fired at police arrested जिला विशेष टीम के दीवान भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली, कि पुलिस थाना राशमी में मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ अभियुक्त हरीपुरा थाना बेगूं निवासी हिम्मत उर्फ हरीश पुत्र नाथू गुर्जर बेगूं से छिपने के लिए कार से कही जा रहा है, जो कि चित्तौड़गढ़ होकर निकलेगा। सूचना पर विशेष टीम ने पुलिस थाना कोतवाली के सेमलपुरा पहुंच कर नाकाबंदी शुरू की, इसी दौरान बस्सी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम हिम्मत उर्फ हरीश पुत्र नाथू गुर्जर निवासी हरीपुरा होना बताया। पुलिस टीम ने उक्त इनामी बदमाश को डिटेन किया। प्रकरण की जांच कोतवाली थानाधिकारी चित्तौड़गढ़ को सुपुर्द की गई है। 26 फरवरी 2019 को पुलिस थाना राशमी के तत्कालीन थानाधिकारी चौथमल मय जाप्ते ने गश्त के दौरान भालोटा की खेड़ी बस स्टैंड पर सफेद रंग की कार रुकवाने का प्रयास किया, इस पर कार में बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया और वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस की तलाशी में वाहन में कुल 378 किलोग्राम डोडा चूरा व सात जिंदा कारतूस मिले थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
