>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Theft in Temple : चार साल से दानपात्र के नहीं खोले ताले, चोर ले गए चांदी के छत्रक-चढ़ावे की राशि Saturday 20 May 2023 01:09 PM UTC+00 theft in temple in pali-Rajasthan: पाली जिले के रास थाना क्षेत्र के देवगढ़ ग्राम पंचायत के झालामण्ड स्थित पहाड़ी पर भगवान देवनारायण के प्राचीन मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार, गर्भगृह व दानपात्र के लॉकर का ताला तोडक़र मंदिर में चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हैं। रात में हुई चोरी की वारदात की जानकारी शनिवार अलसुबह मंदिर पूजारी पूजा-अर्चना के लिए मंगला आरती के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर पुजारी मोडाराम गुर्जर ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि शुकवार शाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर उसका पुत्र घर चला गया। शनिवार सुबह प्रतिदिन की भांति मंगला आरती के लिए सुबह पांच बजे मंदिर उसका पुत्र प्रेमलाल मंदिर पहुंचा तो मंदिर का मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अन्दर के परिसर में रखा दानपात्र का ताला भी टूटा मिला। दानपात्र में चढ़ावे के रूप में नकदी गायब मिली। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह का भी ताला तोडक़र भगवान की मृर्तियों पर लगे चांदी के दो छत्रक चुरा ले गए। मंदिर परिसर में खुले एक अन्य कमरे में रखे बिस्तर व अन्य सामान बिखर दिया। ग्रामीणों की सुचना पर बाबरा चौकी प्रभारी एएसआइ राजेन्द्रसिंह शेखावत, आरक्षी यशपालसिंह, साइबर टीम से आरक्षी हेतराम मय पुलिस मौके पर पहुंचकर मंदिर परिक्षेत्र के साथ आसपास के खेत-खलिहानों तक पहुंच कर सुराग जुटाए। मंदिर के पिछवाड़े से चोरों ने दिया वारदात को अंजाम चार साल से दानपात्र के नहीं खोले ताले चार वर्ष पूर्व में भी हुई थी चोरी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
